60 की उम्र में फिर दूल्हा बनेंगे आमिर खान! गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग 5 जुलाई को रचाएंगे तीसरी शादी

बॉलीवुड अभिनेता Aamir Khan ने Gauri Spratt के साथ अपनी शादी की खबर की पुष्टि कर दी है। दोनों 5 जुलाई को विवाह बंधन में बंधेंगे। यह आमिर खान की तीसरी शादी होगी, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर तेज हो गई है।

60 की उम्र में फिर दूल्हा बनेंगे आमिर खान! गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग 5 जुलाई को रचाएंगे तीसरी शादी
Amir Khan gauri spratt

बॉलीवुड अभिनेता Aamir Khan ने अपनी गर्लफ्रेंड Gauri Spratt के साथ शादी की खबरों पर आधिकारिक मुहर लगा दी है। अभिनेता ने पुष्टि की है कि दोनों 5 जुलाई को विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। यह आमिर खान की तीसरी शादी होगी।

एक इंटरव्यू में आमिर खान ने बताया कि वह इस समय अमेरिका में हैं और शादी की खबर पूरी तरह सही है। उन्होंने कहा कि समय के साथ दोनों को महसूस हुआ कि अब उनके रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाने का समय आ गया है।

आमिर ने कहा कि वह और गौरी एक-दूसरे को लेकर बेहद गंभीर हैं और लंबे समय से एक मजबूत रिश्ते में हैं। उनके मुताबिक, दिल से वह पहले ही खुद को गौरी का पति मानते हैं और अब इस रिश्ते को आधिकारिक रूप देने जा रहे हैं।

गौरतलब है कि कुछ महीने पहले आमिर खान ने कहा था कि शादी उनकी प्राथमिकता नहीं है, लेकिन अब दोनों ने जीवनभर साथ रहने का फैसला किया है।

आमिर खान की पहली शादी फिल्म निर्माता Reena Dutta से वर्ष 1986 में हुई थी। दोनों का साल 2002 में तलाक हो गया था। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2005 में फिल्म निर्देशक Kiran Rao से शादी की, लेकिन वर्ष 2021 में दोनों अलग हो गए।

वहीं गौरी स्प्रैट बेंगलुरु की एक सफल सैलून आंत्रप्रेन्योर और फैशन प्रोफेशनल हैं। आमिर ने अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर वर्ष 2025 में पहली बार सार्वजनिक रूप से उनके साथ अपने रिश्ते का खुलासा किया था। गौरी पहले भी शादीशुदा रह चुकी हैं और उनका एक बेटा भी है। पिछले दो वर्षों से वह मुंबई में रह रही हैं।

आमिर और गौरी की शादी की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस और फिल्म जगत के लोगों की ओर से उन्हें शुभकामनाएं मिलने लगी हैं।