Aamir Khan Wedding: 61 की उम्र में आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग रचाई तीसरी शादी, परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुए एक-दूजे के
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने 5 जुलाई को अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर गौरी स्प्रैट से मुंबई में स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत रजिस्टर्ड शादी कर ली। निजी समारोह में परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए।
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने 5 जुलाई को अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर गौरी स्प्रैट के साथ शादी कर ली। दोनों ने मुंबई के पाली हिल स्थित आमिर के घर पर बेहद निजी समारोह में स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत रजिस्टर्ड मैरिज की। शादी में केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए। शादी की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है, जिसे लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है।
आमिर खान ने पहले ही साफ कर दिया था कि वह और गौरी घर पर सादगी से शादी करेंगे। इसी के तहत दोपहर करीब 12:45 बजे दोनों ने विवाह संबंधी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए और कानूनी रूप से पति-पत्नी बन गए। इस खास मौके पर गौरी स्प्रैट का बेटा भी मौजूद रहा। शादी की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद आमिर और गौरी दोनों भावुक नजर आए और उनकी आंखें नम हो गईं।

शादी समारोह में आमिर खान की बेटी आइरा खान अपने पति के साथ पहुंचीं, जबकि बेटे जुनैद खान और परिवार के अन्य सदस्य भी इस खुशी के मौके का हिस्सा बने। आमिर की बहन समेत परिवार के करीबी लोग समारोह में मौजूद रहे। शादी के बाद आमिर ने बाहर मौजूद मीडिया और फोटोग्राफर्स को मिठाई भी बंटवाई, जो बारिश के बीच इस खास पल को कवर करने पहुंचे थे।
इस निजी समारोह में करीब 100 से 150 मेहमान शामिल हुए। शादी की तैयारियां पिछले कुछ दिनों से चल रही थीं। एक दिन पहले आमिर के घर पर फर्नीचर और अन्य सामान पहुंचते हुए भी देखा गया था। मुंबई में भारी बारिश और रेड अलर्ट के बावजूद मेहमान समारोह में शामिल होने पहुंचे।
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी में उद्योगपति अंबानी परिवार भी शामिल हुआ। हालांकि, भारी बारिश के कारण आमिर के घर के बाहर एक बड़ा पेड़ गिर गया, जिससे कुछ देर के लिए अंबानी परिवार का काफिला रुक गया। बाद में सभी मेहमान सुरक्षित रूप से समारोह में शामिल हुए। शादी के बाद अब आमिर और गौरी आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी बन चुके हैं।

