बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार, पटना AIIMS में चल रहा इलाज
गोपालगंज में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर जानलेवा हमला हो गया, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार भी कर लिया है।
बिहार के गोपालगंज जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बॉलीवुड अभिनेता Pankaj Tripathi के बड़े भाई विजेंद्र नाथ तिवारी पर रविवार देर शाम जानलेवा हमला कर दिया गया। घटना माधोपुर थाना क्षेत्र के बेलसंड गांव की है, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। गंभीर रूप से घायल विजेंद्र तिवारी का इलाज पटना एम्स में चल रहा है।

घर के बाहर ही हमला
जानकारी के अनुसार, रविवार शाम विजेंद्र नाथ तिवारी अपने घर के बाहर बैठे हुए थे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
AIIMS

में इलाज जारी
स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल विजेंद्र तिवारी को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स रेफर कर दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किसी पुराने विवाद को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राजेश साह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि बेलसंड गांव अभिनेता पंकज त्रिपाठी का पैतृक गांव है। ऐसे में इस घटना की चर्चा पूरे जिले में हो रही है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग पीड़ित परिवार का हालचाल जानने उनके घर पहुंचने लगे।
देश-दुनिया की हर बड़ी और ताजा खबर सबसे पहले पाने के लिए जुड़े रहिए PK TIMES के साथ। हमारी टीम हर पल आपको सटीक, तेज और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए तैयार है। राजनीति से लेकर जन सरोकार सहित हर महत्वपूर्ण अपडेट अब एक ही प्लेटफॉर्म पर। PK TIMES ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करें और कहीं भी,कभी भी खबरों से अपडेट रहें।

