राजस्थान कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, लिस्ट फाइनल

राजस्थान कांग्रेस में बड़े संगठनात्मक फेरबदल की तैयारियां अंतिम चरण में बताई जा रही हैं। सूत्रों के अनुसार, नेताओं के प्रदर्शन रिपोर्ट कार्ड के आधार पर नई जिम्मेदारियां तय की जा सकती हैं।

राजस्थान कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, लिस्ट फाइनल

राजस्थान कांग्रेस में बड़े संगठनात्मक फेरबदल की तैयारी अंतिम चरण में बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस नेतृत्व नेताओं के परफॉर्मेंस रिपोर्ट कार्ड के आधार पर नई जिम्मेदारियां तय कर सकता है। सचिन पायलट, भंवर जितेंद्र सिंह, हरीश चौधरी और दिव्या मदेरणा समेत राजस्थान के कई नेताओं की भूमिका बदलने की चर्चाएं तेज हैं। पायलट को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की अटकलें भी हैं, जबकि रंधावा की जगह नए प्रभारी की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, कांग्रेस की ओर से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। सभी की नजर अब दिल्ली में होने वाले अंतिम फैसले पर टिकी है। 
वीडियो में देखिए पूरा विश्लेषण:: 
⬇️