जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का धरना, HIT लेकर पहुंचा शख्स, बताया- टुकड़े-टुकड़े गैंग का सदस्य
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने धरना शुरू कर दिया है।
सोशल मीडिया से चर्चा में आई कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके दिल्ली की जंतर-मंतर पर पहुंचे. जय भीम के नारे के साथ उन्होंने संबोधन किया. 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) ने अपने समर्थकों से जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति मांगने के लिए अनुमति मांगी थी, जो दे दी गई थी। सुबह से धरना जारी है और लगातार शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की जा रही है। इस बीच भीड़ में एक शख्स कॉकरोच को मारने के लिए काम में लिए जाने वाला हिट (HIT) लेकर पहुंचा। बस फिर क्या था शख्स ने कहा कि कॉकरोच का इलाज यही है।

कॉकरोच जनता पार्टी नीट पेपर लीक के मुद्दे पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर धरना दे रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान समेत अन्य मंत्रियों के सरकारी आवासों के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. इस सप्ताह की शुरुआत में अभिजीत दीपके ने घोषणा की थी कि वो 6 जून को बोस्टन से भारत लौटेंगे और नीट पेपर लीक को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए एक शांतिपूर्ण आंदोलन शुरू करेंगे. और आज कर दिया।

शिक्षा सुधारक और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने कहा था कि यदि धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा नहीं देते हैं, तो वो भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे. विरोध प्रदर्शन की संभावना को देखते हुए नई दिल्ली क्षेत्र में 1,000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. दिल्ली पुलिस ने अपने जवानों को प्रदर्शनकारियों के साथ टकराव से बचने और बातचीत के जरिए स्थिति को शांत बनाए रखने के निर्देश दिए हैं. पुलिस ने सेंट्रल दिल्ली को 12 जोन में बांटा गया है और प्रत्येक जोन की जिम्मेदारी डीसीपी रैंक के अधिकारी को सौंपी गई है. सभी जिला और यूनिट डीसीपी को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है. विरोध प्रदर्शन के कारण यातायात प्रभावित होने और कानून-व्यवस्था संबंधी चुनौतियों की आशंका जताई गई है.
All cockroaches should come straight to Jantar Mantar, not Parliament Street Police Station.
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) June 6, 2026
We will begin our peaceful protest at 10 AM. #cjpprotest https://t.co/LTYSLRoFNz
देश-दुनिया की हर अपडेट खबरें सिर्फ यहां मिलेगी। PK टाइम्स पर हर पल की जानकारी सबसे पहले, क्योंकि हमारी टीम रहती है हर पल तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहिए अपडेट। प्ले स्टोर से PKTIMES एप भी डाउनलोड कर आप देख सकते हैं तमाम खबरें।।
JP Sharma 
