सबसे सस्ता सोना-चांदी यहां मिलता है. आपके शहर का नाम है तो देख लीजिए...

सोना-चांदी के दाम तेज रफ्तार से बढ़ रहे हैं, अचानक से रेट कम भी हो रहे हैं लेकिन क्या आपको पता है कुछ राज्यों में सोना सस्ता है।

सबसे सस्ता सोना-चांदी यहां मिलता है. आपके शहर का नाम है तो देख लीजिए...

ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच तनातनी चल रही है, लेकिन इसका असर सोना-चांदी के दामों पर सबसे ज्यादा पड़े हैं। मौजूदा समय में सोना-चांदी के दाम आसमान छू रहे हैं, जिसके चलते लोग सोना-चांदी से दूरी बना चुके हैं।


भारत में सोने के कीमत हर राज्य में अलग-अलग होती है. कई राज्य ऐसे हैं, जहां सोना दूसरे राज्य की तुलना में सस्ता मिलता है. इसकी वजह है ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट, मांग और आपूर्ति, लोकल टैक्स, एंट्री टैक्स और बाजार में मौजूद प्रतिस्पर्धा. अगर आप भी सोना खरीदना चाह रहे हैं तो इन राज्यों के बारे में जानना जरूरी है.


क्यों अलग होती हैं सोने-चांदी की कीमतें?

हिंदुस्तान में ज्यादातर सोना विदेशों से आयात किया जाता है. ऐसे में जो राज्य बंदरगाहों के पास होते हैं, वहां परिवहन लागत कम पड़ती है, जिसके चलते सोने की अंतिम कीमत भी कम हो जाती है. इसके साथ ही जहां ज्यादा ज्वैलर्स होते हैं वहां प्रतिस्पर्धा बढ़ती है और ग्राहक को बेहतर कीमत मिलती है.


इन राज्यों में सस्ता है सोना 

तमिलनाडु
तमिलनाडु सोने के आभूषणों की पारंपरिक कारीगरी के लिए काफी मशहूर है. चेन्नई सोने के बिजनेस का बड़ा केंद्र है. यहां मजबूत सप्लाई चेन और अनुभवी बिजनेस की वजह से उत्पादन लागत कम रहती है, जिससे सोना सस्ता मिलता है.

केरल
केरल को भारत की सोने की राजधानी भी कहा जाता है, यहां पर सोने की खपत ज्यादा है और बाजार में प्रतिस्पर्धा भी ज्यादा है. कोची जैसे आयात केंद्र के पास होने की वजह से ट्रांसपोर्ट लागत कम पड़ती है.

कर्नाटक
ये राज्य खासक बेंगलुरु में सोने का बाजार काफी प्रतिस्पर्धी है. यहां पर राष्ट्रीय और स्थानीय दोनों तरह के ज्वैलर्स मौजूद हैं, जिससे ग्राहकों को ज्यादा ऑप्शन और उचित कीमत मिलती है.

पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल का कोलकाता अपने खास सोने के डिजाइनों के लिए जाना जाता है, यहां लेबर कॉस्ट कम है और कुशल कारीगर कम खर्च में बेहतरीन आभूषण तैयार करते हैं, जिससे सोने की कुल कीमत कम रहती है.

महाराष्ट्र
महाराष्ट्र का मुंबई सोने के बिजनेस का बड़ा केंद्र है. मुंबई पोर्ट के पास होने के कारण परिवहन लागत कम होती है. यही वजह है कि सोने की कीमत कई बार दूसरे शहरों की तुलना में थोड़ी कम देखने को मिलती है.


देश-दुनिया की हर अपडेट खबरें सिर्फ यहां मिलेगी। PK टाइम्स पर हर पल की जानकारी सबसे पहले, क्योंकि हमारी टीम रहती है हर पल तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहिए अपडेट। प्ले स्टोर से PKTIMES एप भी डाउनलोड कर आप देख सकते हैं तमाम खबरें।।