15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास! टीम इंडिया में एंट्री, श्रेयस अय्यर बने नए टी20 कप्तान
महज 15 साल 71 दिन की उम्र में Vaibhav Suryavanshi भारतीय टीम में चुने जाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज तथा एशियन गेम्स 2026 के लिए उन्हें टीम में जगह मिली है। वहीं Shreyas Iyer को टी20 टीम का नया कप्तान और Tilak Varma को उपकप्तान बनाया गया है।
भारतीय क्रिकेट में एक नया इतिहास लिखा गया है। महज 15 साल 71 दिन की उम्र में वैभव सूर्यवंशी भारतीय टीम में चयनित होने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के साथ-साथ एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम में जगह मिली है। वहीं, बीसीसीआई ने टी20 टीम की कमान श्रेयस अय्यर को सौंपते हुए बड़ा बदलाव किया है।
वैभव सूर्यवंशी ने चयन के साथ ही भारतीय क्रिकेट के कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। उन्होंने महिला क्रिकेटर Shafali Verma और महान बल्लेबाज Sachin Tendulkar के सबसे कम उम्र में टीम इंडिया में चुने जाने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। अब यदि उन्हें आगामी सीरीज में खेलने का मौका मिलता है, तो वे भारत के लिए डेब्यू करने वाले सबसे युवा क्रिकेटर भी बन सकते हैं।

इस बीच टी20 टीम की कप्तानी में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है। Shreyas Iyer को नया कप्तान बनाया गया है, जबकि Suryakumar Yadav को टीम से बाहर कर दिया गया है। युवा बल्लेबाज Tilak Varma को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपने बल्ले से तहलका मचा दिया था। उन्होंने पूरे सीजन में 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की। इसके अलावा मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर, सुपर स्ट्राइकर और सबसे ज्यादा छक्के लगाने जैसे कई बड़े अवॉर्ड भी जीते। उनके 36 गेंदों में लगाए गए शतक ने क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींचा था।
करीब ढाई साल बाद श्रेयस अय्यर की भी टी20 टीम में वापसी हुई है। उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी टी20 मुकाबला दिसंबर 2023 में खेला था। अब कप्तानी की जिम्मेदारी मिलने के बाद सभी की नजर उनके नेतृत्व पर टिकी होगी।
Saloni Kushwaha 
