दिल्ली में 'कॉकरोच जनता पार्टी' का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, जंतर-मंतर पर जुटे समर्थक...धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तेज

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति मिल गई है। प्रदर्शन में Dharmendra Pradhan के इस्तीफे, परीक्षा प्रणाली में सुधार और पेपर लीक मामलों के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी। दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं।

दिल्ली में 'कॉकरोच जनता पार्टी' का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, जंतर-मंतर पर जुटे समर्थक...धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तेज
Abhijit Dipke

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दावा किया है कि उसे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन आयोजित करने की अनुमति मिल गई है। पार्टी की ओर से सोशल मीडिया पर साझा किए गए संदेश में समर्थकों से सीधे जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की गई है। पहले प्रदर्शनकारियों को संसद स्ट्रीट थाना पहुंचने की योजना बताई गई थी, लेकिन अब कार्यक्रम में बदलाव किया गया है।

पार्टी के संस्थापक Abhijit Dipke के नेतृत्व में यह प्रदर्शन केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan के इस्तीफे और परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर आयोजित किया जा रहा है। पार्टी का आरोप है कि हाल के वर्षों में हुए विभिन्न परीक्षा विवादों और पेपर लीक मामलों से लाखों छात्र प्रभावित हुए हैं।

प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों और अन्य सुरक्षा बलों की तैनाती की है। अधिकारियों के अनुसार कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।

दिल्ली पहुंचने के बाद अभिजीत दिपके ने एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय अपने हाथ में The Annihilation of Caste की प्रति दिखाई। वहीं पार्टी प्रवक्ताओं ने समर्थकों से तिरंगा, किताबें और फूल लेकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।

दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त (कानून व्यवस्था) Neeraj Thakur ने प्रदर्शन की अनुमति दिए जाने की पुष्टि की है। अब सभी की नजर जंतर-मंतर पर होने वाले इस प्रदर्शन और उससे निकलने वाले राजनीतिक संदेश पर टिकी हुई है।