राजस्थान में बढ़ेगा बसों का किराया, पेट्रोल-डीजल महंगा होने का असर दिखेगा

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के बाद अब संकट और बढ़ने वाला है।

राजस्थान में बढ़ेगा बसों का किराया, पेट्रोल-डीजल महंगा होने का असर दिखेगा

ईरान-इजरायल युद्ध का असर अब भारत में दिखने लगा है. पेट्रोलियम कंपनियों ने तेल के दामों में बढ़ोतरी कर दी है. प्रदेश में नई दरें लागू हो चुकी है. जयपुर में पेट्रोल 3 रुपये महंगा हुआ है. श्रीगंगानगर एक बार फिर प्रदेश का सबसे महंगा शहर बन गया है. बढ़ी तेल की कीमतों के बीच अब राजस्थान में निजी बसों में किराया भी बढ़ेगा. इसके लिए बस ऑपरेटर एसोसिएशन राजस्थान की ओर से किराये बढ़ाने की मांग की गई है. यानि साफ है कि आने वाले दिनों में किराया कम से कम 10 से 20 रुपये की आशंका है। एसोसिएशन के संरक्षक सत्यनारायण साहू ने बताया कि तेल की बढ़ती कीमतों का असर ट्रांसपोर्ट पर है, जिसकी वजह से विभाग से किराया बढ़ाने की मांग की गई है।


जयपुर में पेट्रोल 108 रु. प्रति लीटर

जयपुर में शुक्रवार की सुबह पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुई अचानक बढ़ोतरी ने वाहन चालकों को चौंका दिया है. राजधानी में पेट्रोल अब 107.97 रुपए प्रति लीटर के भाव पर पहुंच गया है, जिसमें प्रति लीटर 3 रुपए 25 पैसे की वृद्धि हुई है. डीजल की कीमतों में भी 3 रुपए 02 पैसे का उछाल आया है, जिससे यह 93 रुपए के आंकड़े को पार कर गया है. अचानक हुए इस बदलाव से सुबह पेट्रोल पंप पहुंचे लोग खासे परेशान नजर आए।


श्रीगंगानगर में सबसे महंगा पेट्रोल- 110 रुपए

श्रीगंगानगर में तेल की कीमतें हमेशा से ही प्रदेश में सर्वाधिक रहती है. उसके पीछे का कारण ट्रांसपोर्टेशन-VAT है. ताजा बढ़ोतरी के बाद यहां पेट्रोल की नई कीमत 109.46 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गई है।


डीजल भी 95 रु. के करीब

डीजल भी यहां 94.74 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर आ गया है। ट्रांसपोर्टेशन चार्ज और अधिक वैट के कारण श्रीगंगानगर के लोगों को जयपुर की तुलना में लगभग 2 रुपए प्रति लीटर ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है