रूस दे रहा ईरान को अमेरिकी सैन्य ठिकानों की जानकारी, युद्धपोत-विमानों की लोकेशन तक साझा
रिपोर्ट के अनुसार Russia कथित तौर पर Iran को खाड़ी क्षेत्र में मौजूद United States के सैन्य ठिकानों, युद्धपोतों और विमानों की खुफिया जानकारी दे रहा है, जिससे मिडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ सकता है।
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच एक बड़ी रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि Russia गुप्त रूप से Iran को अमेरिकी सैन्य ठिकानों की खुफिया जानकारी दे रहा है। इस जानकारी में खाड़ी क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी युद्धपोतों, सैन्य विमानों और अन्य सैन्य संसाधनों की लोकेशन शामिल बताई जा रही है।
अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, रूस द्वारा साझा की जा रही यह जानकारी ईरान को मध्य-पूर्व में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को पहचानने और संभावित हमलों की योजना बनाने में मदद कर सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस इंटेलिजेंस में अमेरिकी warships, aircraft और अन्य सैन्य संपत्तियों की स्थिति से जुड़ा डेटा शामिल है।
बताया जा रहा है कि हाल में अमेरिका और इज़राइल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद ईरान की खुद की निगरानी क्षमता कमजोर पड़ गई थी। ऐसे में रूस से मिलने वाली सैटेलाइट और खुफिया जानकारी उसके लिए काफी अहम साबित हो सकती है।
हालांकि अमेरिकी प्रशासन का कहना है कि इस सहयोग से अभी तक उनके सैन्य अभियानों पर बड़ा असर नहीं पड़ा है। अमेरिकी रक्षा अधिकारियों का दावा है कि सेना क्षेत्र की सभी गतिविधियों पर नजर रखे हुए है और सुरक्षा इंतजाम मजबूत हैं।
दूसरी ओर रूस ने सीधे तौर पर युद्ध में शामिल होने से इनकार किया है। क्रेमलिन का कहना है कि यह उसका युद्ध नहीं है, हालांकि रूस और ईरान के बीच हाल के वर्षों में सैन्य और रणनीतिक सहयोग काफी मजबूत हुआ है। विशेषज्ञों के अनुसार अगर रूस और ईरान के बीच यह खुफिया सहयोग बढ़ता है, तो मिडिल ईस्ट का संघर्ष और व्यापक हो सकता है और अमेरिका-रूस के बीच तनाव भी बढ़ सकता है।
Saloni Kushwaha 
