अजमेर डी-मार्ट पार्किंग हादसा: तेज रफ्तार कार ने ली महिला की जान
Ajmer के पंचशील नगर स्थित DMart Ajmer Panchsheel Nagar की पार्किंग में तेज रफ्तार कार की टक्कर से महिला की मौत। CCTV से जांच जारी।
Ajmer के पंचशील नगर स्थित डी-मार्ट मॉल की पार्किंग में बुधवार रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया। कृष्णगंज थाना क्षेत्र में सरिता कंवर राठौड़ मॉल से खरीदारी कर ट्रॉली के साथ बाहर निकल रही थीं, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
12 फीट दूर जा गिरी महिला
पुलिस के अनुसार, कार चालक मधुसूदन पाल अपनी गाड़ी स्टार्ट कर रहा था, तभी अचानक कार बेकाबू होकर तेजी से आगे बढ़ी और महिला को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला करीब 12 फीट दूर जाकर दीवार से टकराई। इस दौरान चालक और उसकी पत्नी को भी हल्की चोटें आईं।
अस्पताल में तोड़ा दम
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को तुरंत Jawaharlal Nehru Hospital Ajmer पहुंचाया गया। लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में शोक और गुस्से का माहौल है।
CCTV से जांच, केस दर्ज
मृतका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हादसे की असल वजह जानने के लिए मॉल परिसर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
Saloni Kushwaha 
