जयपुर में विदेशी महिला से छेड़छाड़, पर्यटन नगरी पर सवाल
Jaipur के Jaigarh Fort के पास विदेशी महिला पर्यटक से छेड़छाड़ का मामला सामने आया। पुलिस CCTV खंगाल रही है, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल।
पर्यटन नगरी जयपुर… जहां देश-विदेश से लाखों पर्यटक हर साल घूमने आते हैं। जहां की पहचान उसकी संस्कृति, किले और मेहमाननवाज़ी से होती है। लेकिन अब यही शहर एक शर्मनाक घटना की वजह से सवालों के घेरे में है और यह घटना न सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था… बल्कि पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर रही है। जयगढ़ किले के पास… एक विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। जिसने ना सिर्फ कानून-व्यवस्था… बल्कि राजस्थान की पर्यटन छवि को भी झटका दिया है। दरअसल, जापान से आई एक महिला पर्यटक…
जयगढ़ महल घूमने पहुंची थी। लेकिन सुनसान रास्ते पर अकेला पाकर…पांच युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की…घटना के बाद घबराई महिला किसी तरह वहां से भागी
और पास में मौजूद सिक्योरिटी गार्ड तक पहुंचकर पूरी आपबीती बताई जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। फिलहाल पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है।
और आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने की कोशिश की जा रही है। लेकिन इस घटना ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।
क्या जयपुर जैसे बड़े और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन शहर में विदेशी पर्यटक खुद को सुरक्षित महसूस कर पा रहे हैं ? और क्या ऐसी घटनाएं
राजस्थान की छवि और पर्यटन पर सीधा असर डाल रही हैं ? सवाल सिर्फ एक घटना का नहीं है बल्कि उस भरोसे का है।
जिसके साथ देश-विदेश के लोग भारत घूमने आते हैं।
Saloni Kushwaha 
