शादी से पहले साइबर क्राइम का खेल! ATM से रुपए निकालते दूल्हा गिरफ्तार
Jodhpur में शादी से 9 दिन पहले दूल्हा साइबर ठगी के मामले में गिरफ्तार। ATM से ₹5 करोड़ निकालकर ठगों तक पहुंचाने वाला नेटवर्क बेनकाब, कई सामान जब्त।
शादी की तैयारियां चल रही थीं…
घर में खुशियों का माहौल था… लेकिन दूल्हा बना साइबर क्राइम का खिलाड़ी…और शादी से ठीक 9 दिन पहले पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जोधपुर में साइबर ठगों के लिए काम करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जो ATM से ठगी के करोड़ों रुपए निकालकर ठगों तक पहुंचाते थे।
और देखते ही देखते आम लोगों की मेहनत की कमाई को ठगों के नेटवर्क में बदल देते थे।
चौंकाने वाली बात ये है कि आरोपियों ने अब तक करीब 5 करोड़ रुपए की ठगी की रकम अलग-अलग बैंक खातों से निकाल ली।
और ये पूरा खेल सिर्फ 30 से 60 मिनट के अंदर किया जाता था। ताकि बैंक या पुलिस को भनक तक न लगे और ट्रांजैक्शन पर कोई होल्ड न लग सके। ये आरोपी टेलीग्राम के जरिए देश के अलग-अलग राज्यों में बैठे साइबर ठगों से जुड़े हुए थे। और आम लोगों के बैंक खातों का इस्तेमाल करते थे। उन खातों में ठगी की रकम डलवाई जाती और फिर तुरंत ATM से कैश निकालकर आगे ठगों तक पहुंचा दिया जाता। इसके बदले ये आरोपी हर ट्रांजैक्शन पर 10 से 15 प्रतिशत तक कमीशन लेते थे। यानी जितनी बड़ी ठगी… उतनी बड़ी कमाई पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से 95 डेबिट कार्ड, 30 सिम कार्ड, 11 मोबाइल फोन, 18 बैंक पासबुक और करीब डेढ़ लाख रुपए नकद बरामद किए हैं।
जो इस पूरे साइबर नेटवर्क की गहराई और सुनियोजित तरीके को उजागर करता है।
बताया जा रहा है कि आरोपी किराए के मकानों में रहकर इस पूरे नेटवर्क को ऑपरेट कर रहे थे और एटीएम से निकाले गए पैसों का इस्तेमाल वर्चुअल करेंसी खरीदने में भी करते थे। फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और इस पूरे गिरोह से जुड़े अन्य खाताधारकों और नेटवर्क की कड़ियों को खंगालने में जुटी हुई है।
Saloni Kushwaha 
