अजमेर में ‘डॉलर डील’ के नाम पर 94 लाख की ठगी, परिचितों ने ही दिया धोखा

Ajmer में ‘डॉलर में सस्ता माल’ के नाम पर महिला व्यापारी से ₹94 लाख की ठगी। परिचितों पर आरोप, Krishnaganj Police Station में केस दर्ज।

अजमेर में ‘डॉलर डील’ के नाम पर 94 लाख की ठगी, परिचितों ने ही दिया धोखा
Fraud

Ajmer में ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां ‘डॉलर में सस्ता माल’ दिलाने का लालच देकर महिला कपड़ा व्यापारी से 94 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी कर ली गई। चौंकाने वाली बात यह है कि इस वारदात को अंजाम किसी अनजान व्यक्ति ने नहीं, बल्कि महिला के परिचितों ने ही दिया।

करेंसी कन्वर्जन और टैक्स बचाने का दिया लालच

पीड़िता हेमा पारवानी के अनुसार, आरोपी Kamal Tilokani और Sumit Tilokani ने उन्हें भरोसे में लिया।

उन्होंने कहा कि अगर भारत में नकद भुगतान किया जाए तो चीन से लेगिंग्स मंगाने पर करेंसी कन्वर्जन और टैक्स में भारी बचत होगी।

94 लाख लेकर थमा दी फर्जी रसीद

महिला ने रिश्तेदारों और परिचितों से पैसे जुटाकर 15 से 17 जनवरी के बीच आरोपियों को करीब 94.28 लाख रुपये दे दिए।

इसके बदले करीब 1 लाख डॉलर का माल आने का वादा किया गया, लेकिन हफ्तों बाद भी सामान नहीं पहुंचा। आरोपियों ने महिला को फर्जी रसीदें थमा दीं और पैसे लौटाने से बचते रहे।

कृष्णगंज थाने में मामला दर्ज

ठगी का अहसास होने के बाद पीड़िता ने Krishnagang Police Station में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विश्वास पर आधारित ठगी’ का केस

पुलिस इस मामले को ‘विश्वास पर आधारित ठगी’ मान रही है, जिसमें जान-पहचान का फायदा उठाकर बड़ी रकम हड़पी गई।