अजमेर में सांड का आतंक: घर में घुसकर मचाई तबाही
Ajmer के Gulab Bari इलाके में दो सांडों की लड़ाई से हड़कंप। बेकाबू सांड ने कई बाइकों को तोड़ा और घर में घुसकर बेडरूम तक पहुंच गया।
शुक्रवार रात… अजमेर का गुलाब बाड़ी इलाका… सब कुछ सामान्य था…लोग अपने घरों में थे… गलियों में सन्नाटा पसरा हुआ था। तभी अचानक तेज आवाजें… भगदड़ और चीख-पुकार से पूरा इलाका दहल उठा। लोग घबराकर घरों से बाहर निकलने लगे कारण था — दो सांडों के बीच शुरू हुई खतरनाक लड़ाई। देखते ही देखते ये लड़ाई इतनी उग्र हो गई कि एक सांड पूरी तरह बेकाबू हो गया। गुस्से में बेकाबू सांड ने सबसे पहले सड़क किनारे खड़ी 7 से 8 बाइकों को अपना निशाना बनाया। एक-एक कर कई बाइकों को तोड़ डाला। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद सांड और ज्यादा उग्र हो गया और दौड़ता हुआ सीधे एक रिहायशी घर में जा घुसा।
घर के अंदर घुसते ही माहौल डरावना हो गया परिवार के लोग जान बचाकर बाहर भागे लेकिन हैरानी की बात तो तब हुई। जब सांड सीधे बेडरूम में पहुंच गया। और पलंग पर चढ़कर खड़ा हो गया। सांड ने पूरे बिस्तर पर गंदगी फैला दी और पलंग की प्लाईवुड तक तोड़ डाली।एक तरफ घर के अंदर तबाही और बाहर खड़े लोग खौफ में ये मंजर देखते रहे।
Saloni Kushwaha 
