SI भर्ती पर आज बड़ा फैसला: रद्द रहेगी या होगी बहाल?
Jaipur High Court ने SI भर्ती 2021 को रद्द किया। पेपर लीक और अनियमितताओं के चलते बड़ा फैसला, हजारों अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित।
राजस्थान में लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य से जुड़ी इस वक्त की सबसे बड़ी खबर…
SI भर्ती-2021 को लेकर आज निर्णायक दिन रहा। करीब तीन साल से विवादों और कानूनी उलझनों में फंसी इस भर्ती पर जयपुर हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने आज बड़ा फैसला सुनाते हुए भर्ती को रद्द कर दिया है। यानी अब साफ हो गया है कि चयनित अभ्यर्थियों की नौकरी बरकरार नहीं रहेगी। और पूरी भर्ती प्रक्रिया को दोबारा शुरू करना पड़ेगा।
पेपर लीक और अनियमितताओं के गंभीर आरोपों के चलते ये मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था और अब कोर्ट के इस फैसले ने हजारों युवाओं के भविष्य पर बड़ा असर डाला है। लंबे समय से फैसले का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों में अब निराशा और असमंजस की स्थिति देखी जा रही है। क्योंकि ये फैसला सिर्फ एक भर्ती का नहीं… बल्कि उनके करियर और भविष्य की दिशा तय करने वाला साबित हुआ है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आगे सरकार इस मामले में क्या कदम उठाती है।
Saloni Kushwaha 
