कम नंबर से टूटा हौसला: 12वीं छात्रा ने की आत्महत्या
Sawai Madhopur के Bhagwatgarh में गैस सिलेंडर लीकेज से लगी आग में ससुर और बहू गंभीर रूप से झुलसे। समय पर 108 एंबुलेंस नहीं पहुंचने पर उठे सवाल, जांच जारी।
क्या सिर्फ नंबर ही हमारा भविष्य तय करते हैं? क्या कुछ अंकों की कमी किसी की पूरी जिंदगी पर भारी पड़ सकती है ? क्या एक रिजल्ट… किसी के सपनों और हौसलों से बड़ा हो सकता है ? बाड़मेर से आई ये दर्दनाक खबर इन सभी सवालों को एक बार फिर हमारे सामने खड़ा कर देती है। राजस्थान के बाड़मेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र, जूना किराडू मार्ग से ये पूरी घटना सामने आई है।
जहां 12वीं के रिजल्ट में कम नंबर आने के बाद एक 18 साल की छात्रा भावना ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली…
भावना एक होनहार छात्रा थी। जिसने 10वीं में अच्छे नंबर हासिल किए थे। लेकिन 12वीं में कम अंक आने के कारण वह लंबे समय से तनाव और डिप्रेशन में थी। बताया जा रहा है कि आज सुबह ही। उसने अपने घर के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के बाद पिता अशोक सिंह, जो पेशे से ऑटो ड्राइवर हैं।
उन्होंने बाड़मेर कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। ये सिर्फ एक खबर नहीं,
बल्कि एक ऐसा सच है जो हमें सोचने पर मजबूर करता है।
Saloni Kushwaha 
