राजस्थानी भाषा पर बवाल: महंगी फीस के खिलाफ भूख हड़ताल खत्म
Rajasthan University में राजस्थानी भाषा की ऊंची फीस के खिलाफ छात्रों का विरोध। 6 दिन की भूख हड़ताल खत्म, विधायक Gopal Sharma ने फीस कम करने का दिया भरोसा।
राजस्थान यूनिवर्सिटी से इस वक्त की बड़ी और अहम खबर सामने आ रही है। जहां अपनी ही मातृभाषा को लेकर छात्रों का गुस्सा अब खुलकर सामने आ गया। राजस्थानी भाषा में मास्टर डिग्री करने के लिए छात्रों को हर साल 50 हजार रुपए से ज्यादा फीस देनी पड़ रही है। जबकि उसी यूनिवर्सिटी में फ्रेंच, इटैलियन और स्पेनिश जैसी विदेशी भाषाओं की फीस महज 10 से 15 हजार रुपए है।
यही बड़ी असमानता छात्रों के विरोध की सबसे बड़ी वजह बनी। इसी के खिलाफ छात्र-छात्राएं पिछले 6 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे थे। लेकिन तबीयत बिगड़ने के बाद विधायक गोपाल शर्मा मौके पर पहुंचे
उन्होंने छात्रों की मांगों को जायज बताते हुए नारियल पानी पिलाकर भूख हड़ताल खत्म करवाई। साथ ही फीस में सुधार और राजस्थानी भाषा के लिए अलग विभाग बनाने का भरोसा भी दिया। फिलहाल आंदोलन तो खत्म हो गया है। लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल यही है। क्या राजस्थानी भाषा की फीस कम होगी ? और क्या यूनिवर्सिटी में इसका अलग विभाग बन पाएगा ?
Saloni Kushwaha 
