Cheapest Sunroof Cars in India: ये हैं भारत की सबसे सस्ती सनरूफ वाली कारें, अब आम आदमी भी कर सकेगा खरीदारी
Cheapest Sunroof Cars in India: आइए जानते हैं भारत में मिलने वाली सबसे सस्ती सनरूफ वाली कारों के बारे में।
Cheapest Sunroof Cars in India: आज के समय में कार खरीदना लगभग हर व्यक्ति का सपना होता है। अगर कार में सनरूफ हो तो यह सोने पर सुहागा साबित होती है। आम आदमी को लगता है कि सनरूफ वाली कारें उसके बजट से बाहर होती हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब कम कीमत में भी सनरूफ वाली लग्जरी कारें उपलब्ध हैं। आइए जानते हैं भारत में मिलने वाली सबसे सस्ती सनरूफ वाली कारों के बारे में।
Hyundai i20
वर्तमान में भारत की सबसे सस्ती सनरूफ वाली प्रीमियम हैचबैक कारों में Hyundai i20 शामिल है। इसकी शुरुआती कीमत लगभग ₹6.99 लाख (एक्स-शोरूम) है। इसमें Magna ट्रिम से सिंगल-पेन इलेक्ट्रिक सनरूफ मिलता है। i20 में वॉइस कमांड से सनरूफ खोलने का फीचर भी मिलता है। स्टाइलिश लुक और अच्छे माइलेज के कारण यह कार काफी लोकप्रिय है।
Tata Punch
टाटा पंच आम लोगों की पसंदीदा कारों में से एक है। इसमें Pure+ S ट्रिम से सिंगल-पेन सनरूफ मिलता है। इसकी शुरुआती कीमत लगभग ₹7.34 लाख (एक्स-शोरूम) है। इसका टॉप वेरिएंट Accomplished+ S है, जिसमें कई आधुनिक फीचर्स मिलते हैं। इसमें वॉइस-असिस्टेड सनरूफ, 10.25-इंच टचस्क्रीन और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
Tata Altroz
तीसरे नंबर पर टाटा की प्रीमियम हैचबैक Altroz आती है। इसमें भी Pure S ट्रिम से सनरूफ का विकल्प मिलता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹7.36 लाख है।
Hyundai Exter
Hyundai Exter एक माइक्रो-SUV है। 2026 फेसलिफ्ट के बाद इसके HX+ ट्रिम में सनरूफ का विकल्प दिया गया है। इसकी शुरुआती कीमत लगभग ₹8.06 लाख है।
Kia Sonet
इस सूची में आखिरी नाम Kia Sonet का है। इस स्टाइलिश SUV में HTE(O) ट्रिम से सिंगल-पेन सनरूफ मिलता है। इसकी शुरुआती कीमत लगभग ₹7.70 लाख (एक्स-शोरूम) है।
Saloni Kushwaha 
