बलात्कार पीड़िता को मिला न्याय, आरोपी को सजा

बाड़मेर में पोक्सो कोर्ट ने बलात्कार के मामले में आरोपी छोटू सिंह को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। जज अजिताभ आचार्य ने सजा के साथ 60 हजार का अर्थ दंड और पीड़िता को पांच लाख रुपए दिलवाए जाने के आदेश दिए। 4 साल पहले पीड़िता के पिता ने मामला दर्ज करवाया और कोर्ट में सबूत, गवाह और मेडिकल में बच्ची के साथ रेप की पुष्टि हुई। अब पोक्सो कोर्ट ने आरोपी को सजा सुनाई जिसके बाद पीड़ित पक्ष को इंसाफ मिला। पीड़िता की ओर से एडवोकेट गणेश कुमार मेघवाल ने पैरवी की और न्याय दिलवाया