भयमुक्त बंगाल का वादा, शुभेंदु अधिकारी ने संभाली सत्ता की कमान
Amit Shah ने Suvendu Adhikari को West Bengal का नया मुख्यमंत्री घोषित किया। BJP की ऐतिहासिक जीत के बाद शुभेंदु ने बंगाल को भयमुक्त बनाने का वादा किया।
पश्चिम बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद आखिरकार मुख्यमंत्री के नाम पर चल रही तमाम अटकलों पर विराम लग गया है। केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने शुक्रवार को ऐलान किया कि Suvendu Adhikari राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। घोषणा के बाद शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि उनकी सरकार बंगाल को “भयमुक्त” बनाने और चुनावी घोषणापत्र में किए गए हर वादे को तय समयसीमा में पूरा करने के लिए काम करेगी।
बीजेपी विधायक दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए शुभेंदु अधिकारी के नाम पर मुहर लगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा बंगाल की जनता को दी गई हर गारंटी पूरी की जाएगी और राज्य के विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर काम करेंगी।
शुभेंदु अधिकारी के 5 बड़े वादे
बंगाल को “भयमुक्त” बनाया जाएगा
प्रशासन का राजनीतिकरण नहीं होने दिया जाएगा
राजनीति के अपराधीकरण पर रोक लगेगी
घुसपैठ और गो-तस्करी पर सख्त कार्रवाई होगी
घोषणापत्र के सभी वादे समय पर पूरे किए जाएंगे
शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि बीजेपी सिर्फ वादे नहीं करती, बल्कि काम करके दिखाने में विश्वास रखती है। उन्होंने गुरुदेव Rabindranath Tagore की पंक्तियों का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी सरकार ऐसा बंगाल बनाना चाहती है “जहां मन भयमुक्त हो और सिर ऊंचा हो।”
बीजेपी की इस जीत को राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी ने 15 साल से सत्ता में रही Mamata Banerjee सरकार को हटाकर पहली बार पश्चिम बंगाल की सत्ता हासिल की है।
Saloni Kushwaha 
