West Bengal Election: 15 बूथों पर दोबारा मतदान का आदेश, 4 मई को होगी मतगणना
Election Commission of India ने West Bengal में अनियमितताओं के चलते 15 बूथों पर पुनर्मतदान का आदेश दिया। South 24 Parganas के संवेदनशील क्षेत्रों में 2 मई को फिर वोटिंग होगी।
पश्चिम बंगाल में सभी 294 विधानसभा सीटों पर मतदान पूरा होने के बाद अब चुनावी प्रक्रिया अहम मोड़ पर पहुंच गई है। Election Commission of India ने अनियमितताओं की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए 15 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान (Re-polling) कराने का आदेश दिया है।
किन क्षेत्रों में होगा पुनर्मतदान?
South 24 Parganas जिले के संवेदनशील बूथ
Magrahat Paschim में 11 बूथ
Diamond Harbour में 4 बूथ
इन सभी 15 बूथों पर 2 मई को दोबारा वोटिंग कराई जाएगी।
क्यों लिया गया फैसला?
चुनाव के दौरान—
धांधली और अनियमितताओं की शिकायतें मिलीं
ऑब्जर्वर रिपोर्ट में गड़बड़ियों के संकेत
संवेदनशील इलाकों में मतदान प्रक्रिया पर सवाल
इन्हीं आधारों पर Election Commission of India ने दोबारा मतदान का निर्णय लिया।
पहले ही मिल गए थे संकेत
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी Manoj Kumar Agarwal ने पहले ही संकेत दिए थे कि कुछ इलाकों में दोबारा मतदान हो सकता है।
Saloni Kushwaha 
