चुनाव से पहले उत्तर 24 परगना में गरजे मोदी, कर दिया ऐलान

पश्चिम बंगाल में पीएम नरेंद्र मोदी की रैली, बोले- चुनाव से बदलेगी दिशा-दशा। रैली से पहले जगदल में BJP-TMC के बीच हिंसक झड़प।

चुनाव से पहले उत्तर 24 परगना में गरजे मोदी, कर दिया ऐलान

पीएम नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में रैली कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में बंगाल की दशा और दिशा दोनों बदलने वाली है। पीएम ने कहा- यह चुनाव बंगाल के साथ-साथ पूर्वी भारत का भाग्य बदलने का चुनाव है। अतीत में जब भारत समृद्ध था, उस समय इसके 3 मजबूत स्तंभ थे अंग, बंग और कलिंग यानी बिहार, बंगाल और ओडिशा। आज भारत विकसित होने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है तो इसके लिए अंग, बंग और कलिंग का मजबूत होना जरूरी है।

इससे पहले रविवार रात को उत्तर 24 परगना जिले के जगदल में पीएम की रैली से पहले BJP और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। इस दौरान पत्थरबाजी, फायरिंग और देशी बम भी फेंके गए। इसमें तीन लोग घायल हुए, जबकि एक CISF जवान के पैर में गोली लगने का दावा किया गया है।