अनु मीणा सुसाइड केस, पति गौतम मीणा ने वीडियो जारी कर दिए सबूत, ससुराल वालों पर लगे आरोप

अनु मीणा सुसाइड केस में अब पति गौतम मीणा की तरफ से सफाई आई है, उसने ससुराल पक्ष पर जमीन-जायदाद को लेकर साजिश का आरोप लगाया।

अनु मीणा सुसाइड केस, पति गौतम मीणा ने वीडियो जारी कर दिए सबूत, ससुराल वालों पर लगे आरोप

जयपुर के अनु मीणा सुसाइड केस में हर रोज नई बात सामने आ रही है, पति गौतम मीणा पर आरोप लगे थे, जिसके बाद से वो फरार चल रहा था. अब पति गौतम मीणा के बारे में जानकारी मिली है कि जब पत्नी अनु मीणा का जन्मदिन था तो अनु को स्कोडा कार गिफ्ट की थी, बकायदा अनु मीणा ने व्हाट्सअप स्टेटस में भी लगाया था. अनु ने लिखा था कि...'My birthday gift thank you husband ji' . शोरूम में कार के साथ अनु ने तस्‍वीर लगाई थी. इस वॉट्सऐप स्टेटस का एक स्‍क्रीनशॉट सामने आया है.


"एनिवर्सरी पर गिफ्त में देता था अंगूठी"
अनु मीणा सुसाइड केस में हर रोज ट्विस्ट आ रहे हैं, अब XEN पति गौतम मीणा का एक वीड‍ियो भी सामने आया था. इसमें उसने कहा कि ये लोग (अनु के परिवारवाले) उसकी नौकरी खाना चाहते हैं. उसने दावा किया कि उसकी जिंदगी की पूरी संपत्ति का 70% अनु के नाम पर है. वह हर एनिवर्सरी पर उसे अंगूठी देता था, और पिछले बर्थडे पर अनु को स्कोडा दी थी. गौतम ने आरोप लगाया कि उसके दोनों बच्चों को भड़काया जा रहा है. अब उसके आगे पीछे कोई नहीं है



"अनु के परिवार की प्रॉपर्टी पर नजर"
आरोपी XEN पति गौतम मीणा ने दावा किया है कि जो भी एविडेंस उसके फेवर में थे, सब हटा लिए गए. उसने आरोप लगाया क‍ि अनु के घर वाले उसकी प्रॉपर्टी हड़पना चाहते हैं, हलांक‍ि अनु के भाई ने आरोपों से इनकार क‍िया है.


दोनों बच्चों को गोद लेना चाहता है मामा 
जमीन के दस्तावेज और गिफ्ट कार तस्वीरें अब मिली हैं. गौतम के ताऊ ने कहा क‍ि उसके ससुराल पक्ष के लोग दोनों बच्चों को गोद लेना चाहते हैं और नॉमिनी उनके मामा को बनाना चाहते थे, इस बात पर गौतम को एतराज था. इसके बाद उन लोगों ने गौतम के ऊपर केस दर्ज करा दिया.