सोना-चांदी पर मार्केट धड़ाम, चांदी 16, 600 रुपये टूटी

सोना-चांदी के दामों में भारी गिरावट देखने को मिली है. अचानक से देर रात को मार्केट क्रैश हो गया और सीधे चांदी 16 हजार रुपये टूट गई।

सोना-चांदी पर मार्केट धड़ाम, चांदी 16, 600 रुपये टूटी

सोना और चांदी के भाव में एक दिन के भारी गिरावट देखने को मिली है. चांदी एक ही झटके में 16,600 रुपये तक टूट चुकी है, जबकि सोने की कीमत में भी बड़ी गिरावट आई है. शु्क्रवार को रात 11.30 बजे कमोडिटी मार्केट के बंद होने तक चांदी के भाव 16,000 से ज्‍यादा टूट चुके थे, जबकि सोने के दाम में भी करीब 4000 रुपये तक की गिरावट आई थी. 

सोने और चांदी के भाव में एक दिन के दौरान इतनी भारी गिरावट सिर्फ अमेरिका की वजह से आई है. MCX पर दाम तेजी से गिरने के बाद सर्राफा बाजार में भी सोने-चांदी के भाव में गिरावट आई है. दिल्‍ली से लेकर मुंबई तक सोने-चांदी सस्‍ते हो चुके हैं.


MCX पर सोने-चांदी की कीमत 
मल्‍टी कमोडिटी मार्केट में सोने के भाव में 3,947 रुपये गिरकर 1,55,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ, जबकि चांदी की कीमत 16,595 रुपये गिरकर 2,48,201 रुपये प्रति किलो पर आ गया है. सोने-चांदी के भाव में ये गिरावट अमेरकी-ईरान तनाव और फेड रेट बढ़ोतरी की आशंका के बीच आया है. 

क्‍यों आई सोने-चांदी के भाव में आई ये गिरावट? 
इंटरनेशनल मार्केट में सोना 3.4 फीसदी तक गिर गया है. अमेरिका में जॉब डाटा अनुमान से बेहतर डेटा आया है. इसका असर बॉन्ड यील्ड और डॉलर पर पड़ा है. दोनों में तेजी देखी जा रही है, जिससे सोने-चांदी के भाव में भारी गिरावट रही है.  वहीं अमेरिका फेडरल बैंक इस साल इंटरेस्ट रेट बढ़ा सकता है. इसकी बड़ी वजह यह है कि अमेरिका-ईरान में लड़ाई से कच्‍चे तेल की कीमतें बढ़ी हैं. 

इंटरनेशनल मार्केट में सोने-चांदी के भाव 
अमेरिका में 5 जून को स्पॉट गोल्ड 3.2 फीसदी गिरकर 4,330.10 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. वहीं सिल्वर 7.1 फीसदी गिरकर 68.63 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. भारत में सोना 2 फीसदी और चांदी करीब 7 फीसदी टूटी है.  

  • आपके शहर में सोने की कीमत 
    दिल्‍ली में 22 कैरेट सोने की कीमत: 1,43,860 रुपये
    चेन्‍नई में 22 कैरेट गोल्‍ड प्राइस: 1,45,525 रुपये
    मुंबई में 22 कैरेट सोने के दाम:  1,42,752 रुपये
    बेंगलुरु में 22 कैरेट सोने का भाव: 1,43,22 रुपये