RCB की जीत पर झूमे पाकिस्तानी फैंस! वीडियो वायरल

भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट की प्रतिद्वंद्विता भले ही दुनिया भर में मशहूर हो, लेकिन खेल कई बार सरहदों से ऊपर उठकर दिलों को जोड़ देता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट की प्रतिद्वंद्विता भले ही दुनिया भर में मशहूर हो, लेकिन खेल कई बार सरहदों से ऊपर उठकर दिलों को जोड़ देता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें यूएई में रह रहे पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाते नजर आए। वीडियो में पाकिस्तानी फैंस आरसीबी की जर्सी पहनकर केक काटते और टीम की जीत पर खुशी जाहिर करते दिखे। कुछ लोग पाकिस्तान टीम की जर्सी में भी नजर आए। यह अनोखा नजारा साबित करता है कि क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि लोगों को जोड़ने वाली भावना भी है।