बाड़मेर में मौत का तूफान गिरा मकान, राहुल की जिंदगी खत्म

राजस्थान के बाड़मेर में तेज तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचाई। बोला गांव के सबरी नगर में मकान गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। कई जगह पेड़ और बिजली के पोल भी उखड़ गए।

बाड़मेर में तेज तूफान ने कई जगह तबाही मचाई.... सबरी नगर बोला गांव में तेज तूफान और बारिश के चलते एक मकान धराशायी हो गया... मकान के अंदर सो रहा परिवार दब गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया...इस घटना में शेराराम और बच्ची गंभीर घायल है, जिनका इलाज किया जा रहा है.... लेकिन शेराराम का बच्चा नहीं बच पाया और मौत हो गई....तूफान की रफ्तार इतनी तेज थी कि कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए... कहीं तो बिजली के पोल भी उखड़ गए...बारिश और तूफान से ग्रामीणों को भारी नुकसान देखने को मिला है।।