विमला बृजवाल महिला इंटक राजस्थान की बाड़मेर इकाई की जिलाध्यक्ष नियुक्त

महिला इंटक राजस्थान की ओर से विमला बृजवाल को बाड़मेर जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर कांग्रेस सेवादल ने महावीर पार्क में स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

विमला बृजवाल महिला इंटक राजस्थान की बाड़मेर इकाई की जिलाध्यक्ष नियुक्त
Vimla Brijwal

बाड़मेर महिला इंटक राजस्थान की ओर से विमला बृजवाल को बाड़मेर जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर कांग्रेस सेवादल बाड़मेर द्वारा महावीर पार्क में उनका स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गुलदस्ता भेंटकर शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष सोनाराम मंसूरिया ने कहा कि बृजवाल के नेतृत्व में महिला इंटक संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा महिलाओं के अधिकारों एवं उनके हितों की रक्षा के लिए प्रभावी कार्य किए जाएंगे। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और समाज के वंचित वर्गों की आवाज़ बुलंद करने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर सेवादल के उपाध्यक्ष पुरखाराम परिहार नोखड़ा सहित मूलाराम पुनड़, उम्मेदाराम मंसूरिया, गजाराम सांसी, सोढाराम भील, ठाकराराम मंसूरिया, मोहनलाल जाटोल, भगवानदास जाटोल, कविता, पवनी, जिज्ञासा, जागृति, राधा, रहिमो, सुशिया, जमनी, झीणी देवी एवं झुमा देवी उपस्थित रहे। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बृजवाल ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी तथा महिला श्रमिकों एवं महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगी। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया