भारत में 'इंटरनेट संकट' आने वाला है !

आने वाले समय में हो सकता है लोगों को बड़े संकट से जूझना पड़े। इंटरनेट संकट की खबरें आ रही है !

भारत में 'इंटरनेट संकट' आने वाला है !

ईरान-इजरायल के युद्ध के बाद दुनिया भर में हालात बुरे हैं. हॉर्मुज पर हमला होने के बाद तेल की कीमतों में उछाल आप देख ही रहे हैं, लेकिन अभी और भी बड़ा संकट आने वाला है, अगर ये संकट आ जाता है तो कई देशों में हाहाकार मच जाएगा। 

ईरान-अमेरिका वॉर का तेल की कीमतों से लेकर ग्लोबल सप्लाई और इंटरनेट तक, हर चीज पर इसका असर दिखने लगा है. यही वजह है कि अब यह वॉर सिर्फ दो देशों की लड़ाई नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए मुश्किल बन गई है. अब उसका असर धीरे-धीरे आम जिंदगी के हर हिस्से तक पहुंचता दिख रहा है. शुरुआत सैन्य कार्रवाई से हुई, लेकिन अब इसके असर जंग के मैदान से बाहर निकलकर पूरी दुनिया तक पहुंच रहे हैं. 


ईरान वसूलेगा Internet केबल टोल ?
हाल ही में ईरान के सैन्य प्रवक्ता इब्राहिम जोल्फाघरी ने सोशल मीडिया X पर कहा कि, 'हम इंटरनेट केबल पर शुल्क लगाएंगे' यानी समुद्र के नीचे बिछी इंटरनेट केबल का इस्तेमाल करने के लिए कंपनियों को पैसे देने पड़ सकते हैं. यानि एक तरीके से आपको नेट के पैसे भी ज्यादा देने पड़ सकते हैं।


Jio और Airtel भी हो सकते हैं प्रभावित
भारत की बड़ी टेलीकॉम कंपनियां जैसे एयरटेल और जियो भी इन नेटवर्क से जुड़ी हुई हैं.. ऐसे में अगर इस रास्ते पर कोई रुकावट आती है, फीस बढ़ती है या केबल को नुकसान होता है, तो इसका असर सीधे भारत के लोगों पर पड़ेगा. आज के समय में मोबाइल में अगर इंटरनेट नहीं है तो वो सिर्फ डिब्बा बनकर रह जाएगा. इंटरनेट सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित नहीं है. बैंकिंग, यूपीआई पेमेंट, ऑफिस का काम, ऑनलाइन पढ़ाई, वीडियो स्ट्रीमिंग और कंपनियों का डेटा सब कुछ इसी पर निर्भर है. अगर इंटरनेट स्लो होता है, महंगा होता है या कुछ समय के लिए बंद होता है, तो इसका असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर साफ दिखेगा. इसके अलावा अगर केबल में कोई खराबी आती है, तो उसे ठीक करने में भी काफी समय लग सकता है. क्योंकि समुद्र के नीचे काम करना आसान नहीं होता.