CJP का BJP ने निकाला सोरोस कनेक्शन, मनीष सिसोदिया के साथ फोटो और अमेरिका से पूरा प्लान !

एक दिन में सोशल मीडिया पर छाने वाली क्रॉकरोच जनता पार्टी अब सवालों के घेरे में घिरती नजर आ रही है, तार अमेरिका से जुड़े हैं।

CJP का BJP ने निकाला सोरोस कनेक्शन, मनीष सिसोदिया के साथ फोटो और अमेरिका से पूरा प्लान !

भारत के चीफ जस्टिस की हालिया टिप्पणी के बाद पिछले सप्ताह अस्तित्व में आई कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके अब घिरते नजर आ रहे हैं. सीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं. बीजेपी का आरोप है कि अभिजीत दीपके आम आदमी पार्टी यानि अरविंद केजरीवाल के कार्यकर्ता हैं। इसके साथ ही बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने विदेश यात्रा के खर्च को लेकर भी सवाल किया कि क्या इसका खर्च सोरोस फाउंडेशन दे रहा है?


आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हैं अभिजीत दीपके
सोशल मीडिया पर कॉकरोज जनता पार्टी पर जारी घमासान के बीच बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल ने कहा, 'यह सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके आम आदमी पार्टी यानि अरविंद केजरीवाल के कार्यकर्ता हैं' उन्होंने मनीष सिसोदिया के साथ तस्वीर भी शेयर की.

"देश तोड़ने के लिए विदेशी ताकतों की मदद ले रहे"
निशिकांत दुबे ने सवाल किया कि 'अभिजीत दीपके बोस्टन में किसके पैसे से गया है? क्या इसके रहने और खाने का खर्चा सोरोस फाउंडेशन दे रहा है?  ये विपक्ष के लिए एक चेतावनी है, क्या आप देश तोड़ने के लिए विदेशी ताकतों की मदद लेंगे?'

 

कैसे मार्केट में आई CJP ?

  • ये पार्टी भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत की इस टिप्पणी के बाद अस्तित्व में आई जिसमें उन्होंने वरिष्ठता की मांग कर रहे एक वकील से नाराजगी जताते हुए परजीवी और कॉकरोच जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया।

  • प्रधान न्यायाधीश ने बाद में स्पष्टीकरण दिया था कि उनके बयान का गलत अर्थ निकाला गया और उनकी टिप्पणी विशेष रूप से उन लोगों पर केंद्रित थी जो फर्जी डिग्रियों के माध्यम से वकालत के पेशे में प्रवेश करते हैं

  • न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने 15 मई को संबंधित टिप्पणी की थी और इसके एक दिन बाद ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ सामने आई। यह तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसे नेताओं, कार्यकर्ताओं, कलाकारों और बड़ी संख्या में युवाओं का समर्थन मिलने लगा। हालांकि, भारत में ‘एक्स’ अकाउंट तक पहुंच संभव नहीं है, लेकिन वीपीएन के जरिए इस तक पहुंचा जा सकता है। वहीं, इसका इंस्टाग्राम पेज सक्रिय है और बृहस्पतिवार शाम तक इसके करीब 1.56 करोड़ फॉलोअर थे।

  • इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में इसकी तुलना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आधिकारिक अकाउंट से की गई जिसके फॉलोअर की संख्या 88 लाख थी। 


    देश-प्रदेश की ताजा खबरों के लिए PK टाइम्स से जुड़े रहें. आपके शहर की खबर सबसे पहले मिलेगी. क्योंकि हम हर पल आपके लिए तैयार रहते हैं. हमारे साथ जुड़े रहिए और रहिए अपडेट।