राहुल गांधी पर वसुंधरा राजे का गुस्सा, कहा- राहुल माफी मांगें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को गद्दार बताने पर सियासी पारा हाई है, राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने गुस्सा जाहिर किया।

राहुल गांधी पर वसुंधरा राजे का गुस्सा, कहा- राहुल माफी मांगें

मोदी-शाह पर राहुल गांधी ने बयान दिया जिसके बाद से राजनीति राजस्थान की रेतीली मिट्टी की तरह गरम है.  कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ दिए गए एक ताजा बयान के बाद बीजेपी के तमाम दिग्गज नेता हमलावर हो गए हैं। इसी कड़ी में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने इस पूरे मामले पर मोर्चा संभालते हुए राहुल गांधी को उनके इस आचरण के लिए बुरी तरह कटघरे में खड़ा कर दिया है। 

वसुंधरा राजे ने सोशल मीडिया पर एक विस्तृत और बेहद नपे-तुले लेकिन तीखे शब्दों वाले पोस्ट के जरिए कांग्रेस और राहुल गांधी की राजनीतिक समझ और उनकी भाषा शैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। वसुंधरा के इस कड़े रुख के बाद राजस्थान कांग्रेस और बीजेपी के नेताओं के बीच भी जुबानी जंग बेहद तेज हो गई है।


यह भाषा ओछी है- वसुंधरा राजे
वसुंधरा राजे ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट की शुरुआत लोकतांत्रिक मर्यादाओं की याद दिलाते हुए की। उन्होंने लिखा कि भारतीय लोकतंत्र में एक-दूसरे की नीतियों का विरोध करना और वैचारिक मतभेद होना एक बहुत ही सामान्य और स्वाभाविक बात है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि कोई नेता देश के शीर्ष संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों के लिए अभद्र या अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने लगे।

https://x.com/VasundharaBJP


https://pktimesnews.com/  
देश-प्रदेश की ताजा खबरों के लिए PK टाइम्स से जुड़े रहें. आपके शहर की खबर सबसे पहले मिलेगी. क्योंकि हम हर पल आपके लिए तैयार रहते हैं. हमारे साथ जुड़े रहिए और रहिए अपडेट।