स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में कई जगह बम की धमकी, एयरपोर्ट और हाईकोर्ट भी अलर्ट

स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली के कई महत्वपूर्ण स्थानों और दिल्ली हाईकोर्ट को बम की धमकी मिली। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं।

स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में कई जगह बम की धमकी, एयरपोर्ट और हाईकोर्ट भी अलर्ट

स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई महत्वपूर्ण स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। जामा नगर हाउस, झंडेवालान बिल्डिंग, एमबी साकेत ऑफिस, डीएम ऑफिस, IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 और दिल्ली कैंटोनमेंट स्थित एसडीएम ऑफिस समेत कई जगहों पर धमकी भरे कॉल मिलने की सूचना है।

धमकी की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं। संबंधित स्थानों पर सुरक्षा जांच और तलाशी अभियान चलाया गया।

जांच में नहीं मिला कोई संदिग्ध सामान

दिल्ली दमकल विभाग के मुताबिक, धमकी मिलने के बाद संबंधित स्थानों पर गहन जांच की गई। तलाशी के दौरान फिलहाल कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। सुरक्षा एजेंसियां एहतियात के तौर पर पूरे मामले की जांच कर रही हैं।

दिल्ली हाईकोर्ट को भी ईमेल से मिली धमकी

इसी बीच दिल्ली हाईकोर्ट को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिलने की जानकारी सामने आई है। धमकी मिलने के बाद हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने तत्काल दिल्ली पुलिस के अधिकारियों से संपर्क किया।

इसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक सुरक्षा उपाय शुरू किए। धमकी भेजने वाले ईमेल और उसके स्रोत की भी जांच की जा रही है।

स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले लगातार मिल रही धमकियों के चलते दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। हालांकि, अब तक की तलाशी में किसी भी स्थान से संदिग्ध वस्तु मिलने की पुष्टि नहीं हुई है।