मरीजों की सुविधा के लिए ब्लड कलेक्शन का समय बढ़ाया, सर्वर डाउन के बाद अस्पताल ने किए अतिरिक्त इंतजाम

जयपुर के सवाई मान सिंह (SMS) अस्पताल में सर्वर तकनीकी खराबी के चलते मरीजों को हुई परेशानी के बाद प्रशासन ने ब्लड सैंपल कलेक्शन का समय शाम 5 बजे तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. मृणाल जोशी ने बताया कि DOIT को समस्या की सूचना दे दी गई है और वैकल्पिक व्यवस्था के तहत सादा पर्चे पर रजिस्ट्रेशन शुरू किया गया। मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए नई व्यवस्था लागू की गई है।

मरीजों की सुविधा के लिए ब्लड कलेक्शन का समय बढ़ाया, सर्वर डाउन के बाद अस्पताल ने किए अतिरिक्त इंतजाम

जयपुर : राजधानी जयपुर में मरीजों को हो रही परेशानी को देखते हुए जयपुर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल सवाई मान सिंह अस्पताल के प्रशासन ने ब्लड सैंपल कलेक्शन का समर बढ़ाने का निर्णय लिया है। हाल ही में सर्वर में आई तकनीकी खराबी के कारण अस्पताल की रजिस्ट्रेशन और जाँच संबंधी सेवाएं प्रभावित हुई थीं, जिससे मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

अस्पताल के अधीक्षक डॉ. मृणाल जोशी ने मीडिया संस्थानों से बातचीत में बताया की सर्वर में आई समस्या की जानकारी तुरंत DOIT को दे दी गयी थी ताकि तकनिकी समस्या का जल्द समाधान किया जा सके। साथ ही उन्होंने बताया की सर्वर डाउन होने के बावजूद मरीजों को परेशां न होना पड़े, इस लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत सादा पर्चे पर मरीजों का रजिस्ट्रेशन शुरू किया गया।  साथ ही OPD में बढ़ती मरीजों की भीड़ को देखते हुए ब्लड कलेक्शन का समय भी बढ़ाया दिया गया है। 

डॉ. जोशी के अनुसार अब OPD समय समाप्त होने के बाद भी शाम 5 बजे तक मरीजों के ब्लड सैंपल लिए जाएंगे, ताकि जांच के लिए आए लोगों को दोबारा अस्पताल न आना पड़े और भीड़ का दबाव भी कम किया जा सके। अस्पताल प्रशासन का कहना है की तकनीकी समस्याओं को जल्द पूरी तरह दुरुस्त करने का प्रयास जारी है और मरीजों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।