राजस्थान पुलिस में बड़ा फेरबदल: 141 डीएसपी के तबादले, जयपुर समेत कई जिलों में बदले अधिकारी

राजस्थान में 141 डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला किया गया है। जयपुर पुलिस आयुक्तालय, JDA, CID, SOG और साइबर क्राइम शाखाओं में भी बड़े बदलाव किए गए हैं। जानिए पूरी खबर।

राजस्थान पुलिस में बड़ा फेरबदल: 141 डीएसपी के तबादले, जयपुर समेत कई जिलों में बदले अधिकारी

राजस्थान सरकार ने कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। कार्यालय महानिदेशक पुलिस, राजस्थान की ओर से जारी आदेश के तहत प्रदेशभर में 141 उप पुलिस अधीक्षक (DSP) स्तर के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। यह तबादला सूची अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (कार्मिक) बीजू जॉर्ज जोसफ द्वारा जारी की गई।

जयपुर पुलिस आयुक्तालय और JDA में अहम बदलाव

राजधानी जयपुर में भी कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। रमेश कुमार पारीक, ओम प्रकाश मीणा और सुरेश कुमार स्वामी को जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) में उप पुलिस अधीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं शहर की कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई नए एसीपी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

हरजी लाल यादव – एसीपी, बस्सी

हेमेन्द्र शर्मा – एसीपी, मानसरोवर

सत्येन्द्र सिंह नेगी – एसीपी, सोडाला

शिवकुमार भारद्वाज – एसीपी, झोटवाड़ा

राम सिंह – एसीपी, मेट्रो, जयपुर

सीआईडी, एसओजी और साइबर क्राइम में भी बदलाव

तबादला सूची में प्रदेश के कई सर्किल अधिकारियों (CO) के नाम भी शामिल हैं। इसके अलावा सीआईडी, एसओजी, एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और साइबर क्राइम जैसी संवेदनशील शाखाओं में भी अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।

बेहतर पुलिसिंग पर रहेगा फोकस

पुलिस विभाग में हुए इस बड़े फेरबदल का उद्देश्य कानून व्यवस्था को और मजबूत करना तथा आम जनता को बेहतर पुलिसिंग उपलब्ध कराना बताया जा रहा है। लंबे समय से पुलिस महकमे में इस तबादला सूची का इंतजार किया जा रहा था, जिसे अब जारी कर दिया गया है।