NEET पर सरकार अलर्ट मोड में! NTA मुख्यालय पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
NEET-UG परीक्षा की तैयारियों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने NTA मुख्यालय का दौरा किया। परीक्षा सुरक्षा, पारदर्शिता, लॉजिस्टिक्स और निगरानी व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निष्पक्ष परीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
NEET-UG परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार किसी भी तरह की लापरवाही के मूड में नहीं दिख रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan ने हाल ही में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के मुख्यालय का दौरा कर परीक्षा तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्थाओं और एजेंसी की कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की।
मंत्री ने NTA अधिकारियों के साथ बैठक कर परीक्षा संचालन, लॉजिस्टिक्स, परीक्षा केंद्रों के प्रबंधन और विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे इंतजामों की जानकारी भी ली।
परीक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर
पिछले वर्षों में NEET समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर उठे विवादों और अनियमितताओं के बाद सरकार ने परीक्षा प्रणाली में बड़े बदलाव किए हैं। नई व्यवस्था के तहत परीक्षा केंद्रों को केवल सरकारी भवनों में संचालित करने, कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के जरिए रियल-टाइम निगरानी रखने और सुरक्षा प्रोटोकॉल को और सख्त बनाने जैसे कदम उठाए गए हैं।

पारदर्शिता और भरोसे पर फोकस
केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षाओं की विश्वसनीयता और छात्रों का भरोसा बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। सरकार का लक्ष्य है कि NEET-UG समेत सभी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता, सुरक्षा और निष्पक्षता के साथ आयोजित हों
Saloni Kushwaha 
