भवानीपुर से ब्रिगेड मैदान तक… शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल में रचा इतिहास... जानें कितनी संपति के मालिक
Suvendu Adhikari ने पश्चिम बंगाल के पहले BJP मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। जानिए कांग्रेस से शुरुआत, नंदीग्राम आंदोलन, Mamata Banerjee से मुकाबले और BJP तक के उनके राजनीतिक सफर की पूरी कहानी।
West Bengal में भारतीय जनता पार्टी का वह सपना आखिरकार पूरा हो गया, जिसकी कुछ साल पहले तक कल्पना भी मुश्किल मानी जाती थी। Suvendu Adhikari ने शनिवार को कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में राज्य के पहले बीजेपी मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस ऐतिहासिक मौके पर प्रधानमंत्री Narendra Modi समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कभी Mamata Banerjee के सबसे करीबी नेताओं में गिने जाने वाले शुभेंदु अधिकारी ने इस बार भवानीपुर सीट पर उन्हें हराकर सत्ता की कुर्सी तक का सफर तय किया। इससे पहले 2021 में नंदीग्राम में भी उन्होंने ममता बनर्जी को हराकर राष्ट्रीय राजनीति में बड़ी पहचान बनाई थी।
साधारण जीवन, बड़ा राजनीतिक सफर
57 वर्षीय शुभेंदु अधिकारी राजनीति और लोकसेवा में लंबे समय से सक्रिय हैं। वे पूर्व सांसद शिशिर कुमार अधिकारी के बेटे हैं। उन्होंने Rabindra Bharati University से एमए की पढ़ाई की। चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनकी संपत्ति करीब 85 लाख रुपये है और उन पर कोई कर्ज नहीं है। खास बात यह भी है कि ममता बनर्जी की तरह शुभेंदु अधिकारी भी अविवाहित हैं।
कांग्रेस से शुरू हुआ राजनीतिक सफर
शुभेंदु अधिकारी ने 31 साल की उम्र में कांग्रेस नेता के रूप में पहला चुनाव जीता था। वे कोंटाई नगर परिषद के पार्षद चुने गए थे। बाद में वे तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए और 2006 में पहली बार विधायक बने।
नंदीग्राम आंदोलन से बढ़ा कद
2007 के नंदीग्राम भूमि अधिग्रहण आंदोलन ने शुभेंदु अधिकारी को बंगाल की राजनीति में बड़ा चेहरा बना दिया। उस आंदोलन को मजबूत करने का श्रेय काफी हद तक उन्हें दिया जाता है। इसके बाद टीएमसी में उनका कद लगातार बढ़ता गया और 2009 में वे तामलुक से सांसद बने। बाद में ममता सरकार में मंत्री भी रहे।
बीजेपी में आकर बदली राजनीति
2020 में ममता बनर्जी से मतभेद के बाद शुभेंदु अधिकारी बीजेपी में शामिल हो गए। 2021 में बीजेपी ने उन्हें नंदीग्राम से ममता बनर्जी के खिलाफ उतारा और उन्होंने बड़ा उलटफेर करते हुए जीत दर्ज की। इसके बाद वे बंगाल में बीजेपी का सबसे मजबूत चेहरा बनकर उभरे।
Saloni Kushwaha 
