जयपुर में PNG गैस महंगी, आज से बढ़ी नई दरें

Torrent Gas ने Jaipur में घरेलू PNG गैस की कीमत 49.50 रुपये से बढ़ाकर 51.50 रुपये प्रति SCM कर दी है। नई दरों का असर शहर के 25 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं के रसोई बजट पर पड़ेगा।

जयपुर में PNG गैस महंगी, आज से बढ़ी नई दरें

Jaipur में घरों तक सप्लाई होने वाली पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। PNG सेवा देने वाली Torrent Gas ने शुक्रवार से नई दरें लागू कर दी हैं।

जानकारी के अनुसार, अब तक जयपुर में घरेलू PNG गैस 49.50 रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (SCM) की दर से मिल रही थी, जिसे बढ़ाकर 51.50 रुपये प्रति SCM कर दिया गया है। यानी उपभोक्ताओं को अब प्रति SCM करीब 2 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे।

इन इलाकों में हैं PNG कनेक्शन

जयपुर के कई प्रमुख रिहायशी इलाकों में PNG सेवा उपलब्ध है। इनमें

  • कालवाड़ रोड
  • सिरसी रोड
  • वैशाली नगर
  • महिंद्रा SEZ
  • मानसरोवर सेक्टर-8

जैसे क्षेत्र शामिल हैं। शहर में 25 हजार से ज्यादा घरों में PNG कनेक्शन मौजूद हैं।

पहले CNG भी हुई थी महंगी

बता दें कि इससे पहले 4 अप्रैल को CNG की कीमतों में भी करीब 2.5 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई थी। तेल और गैस कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती कीमतों और वैश्विक तनाव के चलते दरों में इजाफा किया था।

PNG की नई दरों का असर सीधे घरेलू रसोई बजट पर पड़ सकता है, खासकर उन परिवारों पर जो रोजमर्रा के खाना पकाने के लिए पाइप्ड गैस पर निर्भर