झुंझुनूं जिला कलेक्टर की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
झुंझुनूं जिला कलेक्टर अरुण गर्ग की तबीयत अचानक बिगड़ी। होली जुलूस निरीक्षण के बाद डिहाइड्रेशन की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर बताई गई।
राजस्थान के झुंझुनूं से बड़ी खबर सामने आई है, जहां जिला कलेक्टर अरुण गर्ग की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां फिलहाल उनकी जांच जारी है।
जानकारी के अनुसार, कलेक्टर अरुण गर्ग होली के अवसर पर निकलने वाले गैर जुलूस के मार्ग का निरीक्षण करने पहुंचे थे। निरीक्षण के बाद उन्होंने लगातार बैठकों का दौर भी जारी रखा और प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की। लगातार व्यस्त कार्यक्रम के चलते बैठक समाप्त होने के बाद उन्हें असहज महसूस हुआ।
बताया जा रहा है कि डिहाइड्रेशन के कारण उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। एहतियातन उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम द्वारा उनकी जांच की जा रही है।
फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है और चिकित्सा टीम लगातार निगरानी में रखे हुए है। प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की काना की है।
Saloni Kushwaha 
