राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जगदीप धनकड़ के इस्तीफे पर उठाये गंभीर सवाल

राजस्थान की राजनीति में नया विवाद तब उभरा जब पूर्व मुख्यमंत्री Ashok Gehlot ने उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar के अचानक इस्तीफे पर सवाल खड़े किए। गहलोत ने कहा कि केवल स्वास्थ्य कारणों को वजह बताना पर्याप्त नहीं है और संसद सत्र के दौरान दिया गया इस्तीफा कई शंकाएं पैदा करता है। केंद्र सरकार ने इसे स्वास्थ्य कारणों से जुड़ा वैध निर्णय बताया है, लेकिन मुद्दे पर सियासी बहस तेज हो गई है।

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जगदीप धनकड़ के इस्तीफे पर उठाये गंभीर सवाल

 राजस्थान की सियासत में एक बार फिर बड़ा राजनीतिक विवाद उभर कर सामने आया है, जिसे लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सर्कार तथा उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ के अचानक इस्तीफे पर सीधे सवाल दागे है।  इन सवालों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है और अब इन सवालों पर बहस लगातार जारी है। 

अशोक गहलोत ने कहा है की उपराष्ट्रपति धनकड़ का अचानक इस्तीफा केवल स्वास्थ्य कारण नहीं हो सकता इसके पीछे और भी कोई  बड़ी वजह छुपी है। उन्होंने यह संदेह भी जताया की इस इस्तीफे के पीछे कोई बड़ा राजनितिक कदम हो सकता  सही तरीके से जनता के साथ साझा नहीं किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा की धनकड़ ने संसद सत्र के बीच इस्तीफा दिया, जब प्रधानमंत्री और संसद दोनों सक्रिय थे, इस लिहाज से यह समय सामान्य नहीं माना जा सकता।  उन्होंने यह सवाल भी उठाया  स्वास्थ कारण ही अगर सच है, तो इस्तीफे के बाद उनसे मिलने या स्थिति  स्पष्ट जवाब क्यों नहीं देने दिया गया।

केंद्र सरकार ने इस बयान पर तुरंत प्रतिक्रिया नहीं दी थी, लेकिन पार्टी नेताओं ने पहले भी कहा है की धनकड़ ने स्वास्थ कारणों के आधार पर इस्तीफा दिया है और यह पूरी तरह वैध प्रतिक्रिया थी। गहलोत के बयान से यह स्पष्ट है की राजनितिक विरोधी दलों के बीच इस मुद्दे को लेकर बहस और आरोप-प्रत्यारोप जारी है, और इससे राजस्थान की राजनीति में एक नया मुद्दा दस्तक दे रहा है।

सूत्रों के अनुसार, इस बयान का सीधा असर राजस्थान के राजनितिक माहौल पर पड़ा है , जहा विपक्ष और सर्कार दोनों इस मुद्दे का राजनीतिक उपयोग कर रहे है और इसकी जाँच व स्पष्टीकरण की मांग तेज हो गयी है।