साध्वी प्रेम बाईसा की मौत का हुआ खुलासा : 11 दिन बाद रिपोर्ट से सस्पेंस खत्म

चर्चित कथावाचक प्रेम बाईसा की मौत को लेकर पिछले कई दिनों से चल रहा सस्पेंस अब खत्म हुआ। पुलिस जाँच और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर साफ़ हो गया है की साध्वी की मृत्यु हार्ट अटैक से हुई थी। पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया की मामले की पूरी जांच, पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक परिक्षण के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो गया है और अब मामले में किसी तरह की आशंका नहीं बची है।

साध्वी प्रेम बाईसा की मौत का हुआ खुलासा : 11 दिन बाद रिपोर्ट से सस्पेंस खत्म

जोधपुर : चर्चित कथावाचक प्रेम बाईसा की मौत को लेकर पिछले कई दिनों से चल रहा सस्पेंस अब खत्म हुआ। पुलिस जाँच और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर साफ़ हो गया है की साध्वी की मृत्यु हार्ट अटैक से हुई थी। पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया की मामले की पूरी जांच, पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक परिक्षण के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो गया है और अब मामले में किसी तरह की आशंका नहीं बची है।

घटना 28 जनवरी की है, जब बोरानाडा क्षेत्र स्थित आश्रम में साध्वी प्रेम बाईसा की तबीयत अचानक ख़राब हो गयी थी। जानकारी के अनुसार उन्हें सर्दी-जुकाम और सांस लेने में परेशानी थी। इलाज के लिए बुलाए गए कंपाउंडर द्वारा इंजेक्शन लगाने के कुछ समय बाद उनकी हालत और बिगड़ गई। घबराए परिजनों ने उन्हें तुरंत इलाज के लिए प्रेक्षा हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोसित कर दिया । घटना के बाद मामले को लेकर कई तरह की चर्चाएं और सवाल उठने लगे, जिसके चलते पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए महत्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। 29 जनवरी को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया । इसी बीच विसरा सैंपल गांव में उन्हें समाधि दी गई। जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी भेजे गए, जिसकी रिपोर्ट 11 दिन बाद प्राप्त हुई। रिपोर्ट और विशेषज्ञों की राय के आधार पर पुलिस ने पुष्टि की कि मृत्यु हार्ट अटैक से हुई।

लगातार चर्चाओं और अटकलों के बिच इस आधिकारिक रिपोर्ट के बाद अब इस रहस्यमयी मौत से जुड़ा विवाद पूरी तरह समाप्त हो गया है और मामले पर आधिकारिक रूप से विराम लग गया है।