जानिए राजस्थान को क्या मिला इस बार बजट में: 4 नए एयरपोर्ट, 2 पायलट ट्रेनिंग सेंटर और उड़ान भरता इंफ्रास्ट्रक्चर, क्या आपके जिले की भी खुलने वाली है किस्मत?

राजस्थान बजट में हवाई कनेक्टिविटी को लेकर बड़ा ऐलान किया गया है। सीकर, झुंझुनूं और भरतपुर-डीग क्षेत्र में नए एयरपोर्ट खोलने की तैयारी के साथ सवाई माधोपुर और बांसवाड़ा में पायलट प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जाएंगे। जानिए बजट में प्रदेश को क्या बड़ी सौगात

जानिए राजस्थान को क्या मिला इस बार बजट में: 4 नए एयरपोर्ट, 2 पायलट ट्रेनिंग सेंटर और उड़ान भरता इंफ्रास्ट्रक्चर, क्या आपके जिले की भी खुलने वाली है किस्मत?
Airport

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी ने बजट भाषण के दौरान राज्य में बुनियादी ढांचे को मजबूती देने के लिए कई अहम घोषणाएं कीं। सरकार का फोकस पर्यटन, निवेश और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बढ़ाने पर है। इसी कड़ी में हवाई सेवाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी गई है, ताकि छोटे शहर भी राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर तरीके से जुड़ सकें।

4 जिलों में प्रस्तावित नए एयरपोर्ट

वित्त मंत्री ने जानकारी दी कि प्रदेश के चार जिलों में नए एयरपोर्ट विकसित करने की योजना बनाई जा रही है। इनमें सीकर, झुंझुनूं और भरतपुर-डीग के संयुक्त क्षेत्र शामिल हैं। इन स्थानों पर एयरपोर्ट निर्माण की संभावनाओं को परखने के लिए फिजिबिलिटी स्टडी करवाई जाएगी।

सरकार का मानना है कि नए एयरपोर्ट बनने से व्यापार, उद्योग और पर्यटन को सीधा लाभ मिलेगा, साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

दो जिलों में पायलट प्रशिक्षण केंद्र

हवाई क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए सवाई माधोपुर और बांसवाड़ा में फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गेनाइजेशन (FTO) स्थापित करने की घोषणा की गई है। इन केंद्रों के माध्यम से युवाओं को पायलट प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा, जिससे वे एविएशन सेक्टर में करियर बना सकेंगे।

अभी कितने एयरपोर्ट हैं राजस्थान में?

फिलहाल राजस्थान में सात शहर हवाई सेवाओं से जुड़े हैं, जिनमें जयपुर, उदयपुर, जोधपुर, जैसलमेर, किशनगढ़, बीकानेर और कोटा शामिल हैं। सरकार का लक्ष्य आने वाले वर्षों में इस नेटवर्क का और विस्तार करना है, ताकि ‘विकसित राजस्थान’ के विजन को मजबूती मिल