Rajasthan Budget 2026-27 : जाने आपके शहर को क्या मिला क्या छूटा ? बजट आपके लिए कितना लाभकारी
राजस्थान बजट 2026-27 में शिक्षा के लिए AI टैब, 400 RISE स्कूल, युवाओं को 10 लाख लोन, 2950 करोड़ के सोलर पार्क और नए एयरपोर्ट की घोषणा।
जयपुर : राजस्थान विधानसभा में वित्त मंत्री व उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आज वित्त वर्ष 2026 - 27 का राज्य बडगेट पेश किया। बजट में शिक्ष, युवाओं के रोजगार, कानून-व्यवस्था, ऊर्जा, कृषि, पर्यटन जैसे कई अन्य बिंदुओं को केंद्र में रख कर कई बड़ी घोषणाएं की गयी। करीब 2 घंटे 54 मिनट तक चले बजट भाषण में राज्य के विकास के लिए कई नई योजनाओं और निवेश का ऐलान किया गया।
राज्य सरकार ने स्कूली शिक्षा के इंफ्रास्ट्रक्चर सुधर के लिए 500 करोड़ रुपये खर्च करने का ऐलान किया, जिससे 2500 से अधिक स्कूलों को फायदा मिलेगा। 400 स्कूलों को RISE (Rajasthan Innovative School of Excellence) के रूप में विकसित किया जायेगा, जहां स्मार्ट क्लास, आधुनिक लैब और करियर काउंसलिंग जैसी सुविधाएँ मिलेगी।
अब हर महीने हायर सेकेंडरी स्कूलों में मेन्टल हेल्थ काउंसलिंग सत्र आयोजित होंगे। पलायन करने वाले परिवारों के बच्चों के लिए अस्थायी शिक्षण शिविर लगाए जायेंगे और प्रत्येक जिले में 'स्कूल ऑन व्हील्स' शुरू होंगे।
सरकारी स्कूलों में भी अब AI आधारित पर्सनलाइज्ड टैब जाएंगे, जिससे कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों के लर्निंग गैप को कम किया जायेगा। 10वीं और 12वीं के मेधावी छात्रों को लैपटॉप या टैबलेट खरीदने के लिए 20000 का ई-वाउचर मिलेगा।
प्रदेश के 22,746 आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के विकास के लिए “जादुई पिटारा” और खेल सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। इस योजना पर सरकार 323 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
युवाओं को खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए 10 लाख रुपये तक का लोन मिलेगा, जिसके लिए 1000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इससे करीब 30 हजार युवाओं को लाभ मिलेगा।
इसके अलावा हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के लिए अंग्रेजी, जापानी, फ्रेंच, जर्मन और कोरियन भाषा प्रशिक्षण भी शुरू होगा।
सरकार ने अपराध मुक्त और सुरक्षित वातावरण को प्राथमिकता बताते हुए दुष्कर्म मामलों के निस्तारण की समयावधि में कमी का दावा किया। साइबर अपराधों से बचाव के लिए R4C सेंटर स्थापित किया जाएगा।
ACB के रिवॉल्विंग फंड को 4 करोड़ से बढ़ाकर 7 करोड़ किया गया है। जयपुर, जोधपुर, अलवर और उदयपुर में नई आधुनिक जेलों का निर्माण भी होगा।

ट्रांसफार्मर और सबस्टेशन की रियल टाइम मॉनिटरिंग होगी। अजमेर डिस्कॉम ग्रिड को AI सक्षम बनाया जाएगा। बीकानेर और जैसलमेर में 2950 करोड़ की लागत से नए सोलर पार्क बनेंगे।
खारे पानी वाले जिलों में मत्स्य पालन और झींगा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सस्ती बिजली दी जाएगी।
सीकर, झुंझुनू और भरतपुर-डीग क्षेत्र में नए एयरपोर्ट की संभावनाओं पर अध्ययन होगा। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लोक नृत्य उत्सव और नए टूरिस्ट गाइड तैयार किए जाएंगे।
बांसवाड़ा में फ्लाइंग ट्रेनिंग सेंटर खोला जाएगा, जहां युवाओं को कमर्शियल पायलट ट्रेनिंग मिलेगी।
रेवदर बस स्टैंड पर ओवरटेक विवाद में ट्रेलर चालक द्वारा तलवार लहराने की घटना से दहशत फैली। जयपुर में PHD छात्र को ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार हुआ। बहरोड़ में पूर्व विधायक बलजीत यादव की गिरफ्तारी से जुड़े मामले में अदालत ने राहत देने से इनकार किया।
भीलवाड़ा में हमले में घायल व्यक्ति की मौत के बाद प्रदर्शन हुआ, जबकि टिब्बी में एथेनॉल फैक्ट्री को लेकर महापंचायत में हजारों लोग जुटे।
इस तरह बजट में शिक्षा, सुरक्षा, रोजगार, ऊर्जा और कई बुनियादी ढांचों को लेकर कई बड़ी घोषणाएं की गयी है। जिसका असर प्रदेश के विकास में देखने को मिल सकता है।

Hindu Solanki 
