Samsung Galaxy S26 Ultra लॉन्च, अब सस्ते में मिल रहा है Samsung Galaxy S25 Ultra – जानिए दमदार ऑफर्स

Samsung Galaxy S25 Ultra पर भारी छूट, लॉन्च के बाद कीमत में 26,409 रुपये की कटौती। SBI कार्ड ऑफर और एक्सचेंज डील के साथ जानें स्पेसिफिकेशन और नई कीमत।

Samsung ने अपना नया फ्लैगशिप Galaxy S26 Ultra लॉन्च कर दिया है, जिसके बाद पिछले साल का प्रीमियम मॉडल Galaxy S25 Ultra अब भारी डिस्काउंट पर उपलब्ध है। अगर आप लेटेस्ट मॉडल के बजाय फ्लैगशिप फीचर्स कम कीमत में लेना चाहते हैं, तो यह डील आपके लिए फायदे का सौदा हो सकती है।

Samsung Galaxy S25 Ultra Price & Offers

Galaxy S25 Ultra का 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट फिलहाल 1,07,590 रुपये में लिस्टेड है, जबकि इसकी लॉन्च कीमत 1,29,999 रुपये थी। यानी सीधे 26,409 रुपये की कटौती।

  • SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 4,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट
  • प्रभावी कीमत घटकर 1,03,590 रुपये
  • एक्सचेंज ऑफर के तहत अधिकतम 51,100 रुपये तक की अतिरिक्त बचत
  • एक्सचेंज वैल्यू पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करेगी

Samsung Galaxy S25 Ultra Specifications

डिस्प्ले

  • 6.9 इंच Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले
  • 1400×3120 पिक्सल रेजॉल्यूशन
  • 120Hz रिफ्रेश रेट
  • 2600 निट्स तक पीक ब्राइटनेस

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Android 15 बेस्ड One UI 7

ऑक्टा-कोर Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर

बैटरी

5,000mAh बैटरी

45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

 कैमरा सेटअप

रियर कैमरा:

  • 200MP प्राइमरी कैमरा (OIS + 2x इन-सेंसर जूम)
  • 50MP अल्ट्रावाइड
  • 50MP टेलीफोटो (5x ऑप्टिकल जूम + OIS)
  • 10MP टेलीफोटो (3x ऑप्टिकल जूम + OIS)

फ्रंट कैमरा:

  • 12MP सेल्फी कैमरा (f/2.2 अपर्चर)