अमेरिका-इजरायल का ईरान के कोर्नाक नेवल बेस पर हमला, तीन जहाज डूबने का दावा
अमेरिका-इजरायल की संयुक्त कार्रवाई में ईरान के कोर्नाक नेवल बेस पर हमले की खबर। सैटेलाइट तस्वीरों में नुकसान के संकेत, खामेनेई की मौत के दावे से बढ़ा तनाव।
अमेरिका और इजरायल की संयुक्त कार्रवाई में ईरान के कोर्नाक नेवल बेस पर हमले की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस हमले में तीन जहाज डूब गए और कई इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं।
लेटेस्ट सैटेलाइट इमेज में ईरान के दक्षिणी हिस्से में ओमान की खाड़ी के पास स्थित कोर्नाक नेवल बेस पर टूटी हुई इमारतें दिखाई दे रही हैं। हालांकि अब तक नुकसान या ऑपरेशनल प्रभाव को लेकर कोई आधिकारिक आकलन सार्वजनिक नहीं किया गया है।
खामेनेई की मौत का दावा, क्षेत्र में बढ़ा तनाव
रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि शनिवार को हुए हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई। हालांकि इस संबंध में स्वतंत्र और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
बताया जा रहा है कि ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए अमेरिका-इजरायल के ठिकानों पर हमले किए हैं। दोनों पक्षों के बीच मिसाइल हमलों का सिलसिला तेज हो गया है।
मिडिल ईस्ट में बढ़ती टकराव की स्थिति
अमेरिका लंबे समय से ईरान पर उसकी परमाणु गतिविधियों को रोकने का दबाव बना रहा था। इसी संदर्भ में कथित तौर पर ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ चलाया गया, जिसमें इजरायल ने समर्थन दिया।
Saloni Kushwaha 
