एक ही परिवार पर टूटा कहर, मासूमों की मौत से गांव में सन्नाटा

गंगापुर सिटी के मीणा बड़ौदा गांव में एक ही परिवार के तीन मासूम बच्चों की मौत, मां संगीता लापता। ससुराल पक्ष पर आरोप, पुलिस जांच जारी।

एक ही परिवार पर टूटा कहर, मासूमों की मौत से गांव में सन्नाटा

राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र में दर्दनाक घटना सामने आई है। वजीरपुर उपखंड के मीणा बड़ौदा गांव में एक ही परिवार के तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि मां संगीता की तलाश जारी है।

मृतकों में 7 साल की बच्ची, 4 साल का बालक और डेढ़ साल का मासूम शामिल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

घटना से पहले मां संगीता का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने ससुराल पक्ष पर मारपीट के आरोप लगाए और अपने भाई से आरोपियों को सजा दिलाने की अपील की। वीडियो में उसने भावुक शब्दों में कहा कि “इतने ही दिन की थी, तुम अपना ख्याल रखना।” इससे मां की मौत की आशंका भी जताई जा रही है।

पुलिस ससुराल पक्ष के लोगों की तलाश में जुटी है। फिलहाल मां का पता नहीं चल पाया है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।