भारत में लांच हुआ Vespa Officina 8 स्पेशल एडिशन, कीमत मात्र 1.34 लाख से शुरू
प्रीमियम स्कूटर निर्माता Vespa ने भारत में अपनी नई Officina 8 स्पेशल एडिशन स्कूटर लॉन्च की है। यह मॉडल 125cc और 150cc इंजन विकल्पों में उपलब्ध है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.34 लाख रुपये से शुरू होती है। मेट्टे मेटैलिक ब्लू रंग, ब्रास और एल्युमिनियम एक्सेंट, स्टील मोनोकोक बॉडी और रेट्रो-क्लासिक डिजाइन इसे खास बनाते हैं। यह स्कूटर चुनिंदा डीलरशिप पर उपलब्ध है और इसे स्टाइल-केंद्रित कलेक्टिबल एडिशन के रूप में पेश किया गया है।
प्रीमियम स्कूटर निर्माता Vespa ने भारत में अपनी नै Officinia 8 स्पेशल एडिशन स्कूटर लांच कर दिया है, जो स्टाइल को एक साथ जोड़ता है। यह मॉडल भारत में उत्साही स्कूटर प्रेमियों के लिए पेश किया गया है और चुनिंदा डीलरशिप पर ही उपलब्ध है। इस स्कूटर की Ex-Showroom कीमत मात्र 1.34 लाख से शुरू होती है। यह स्कूटर 125cc और 150cc इंजन विकल्पों में उपलब्ध है, जिससे शहर के रोज़मर्रा के उपयोग के साथ साथ लुक और स्टाइल भी मिलता है।
Officina 8 स्पेशल एडिशन को मेट्टे मेटैलिक ब्लू रंग में पेश किया गया है, जो इटली के पोंटेडेरा वर्कशॉप की औद्योगिक वर्कवियर और मशीन टूल्स से प्रेरित है। इसके बॉडी पर ब्रास (पीतल) और एल्युमिनियम के एक्सेंट और मेटैलिक रिवेट्स इसे एक खास व टेक्निकल लुक देते है। स्टील मोनोकोक बॉडी और रेट्रो-क्लासिक वेस्पा डिज़ाइन

रंग-मेल हेलमेट (स्टैंडर्ड) के साथ उपलब्ध
मैचिंग टॉप बॉक्स विकल्प
ब्रांडेड हेडवेयर और लाइफस्टाइल मर्चेंडाइज जैसे जैकेट, हूडी, बैकपैक्स और की-चेन भी उपलब्ध
खरीददार को एक विशेष स्वागत किट भी मिलता है जिसमें वेस्पा की इतिहास से जुड़ी सामग्री शामिल होती है।
Officina 8 का मैकेनिकल सेट-अप मौजूदा Vespa 125cc और 150cc पावरट्रेन पर आधारित है। इसका अर्थ है कि स्कूटर में मैकेनिकल बदलाव नहीं हैं, बल्कि यह मुख्य रूप से डिज़ाइन और थीम-आधारित एडिशन है, जिसे क्लासिक स्टाइल और भावना को बढ़ावा देने के लिए तैयार किया गया है। वेस्पा ने Officina 8 को सिर्फ एक वाहन नहीं, बल्कि एक स्टाइल सेगमेंट और संग्रहणीय आइटम के रूप में पेश किया है। इसके साथ मिलने वाला थीम्ड हेलमेट और कपडे इसके विकल्पों को और भी आकर्षक बनाते है
Hindu Solanki 
