पेट्रोल निर्यात पर पहली बार विंडफॉल टैक्स, डीजल-ATF पर राहत

केंद्र सरकार ने पेट्रोल निर्यात पर पहली बार 3 रुपये प्रति लीटर विंडफॉल टैक्स लगाया है, जबकि डीजल और ATF पर निर्यात शुल्क घटाया गया है। जानिए नए फैसले, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और घरेलू बाजार पर इसके असर की पूरी जानकारी।

पेट्रोल निर्यात पर पहली बार विंडफॉल टैक्स, डीजल-ATF पर राहत

केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों पर विंडफॉल टै्स में बड़ा बदलाव करते हुए पेट्रोल के निर्यात पर पहली बार टैक्स लगा दिया है, जबकि डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) पर टैक्स घटाया गया है। वित्त मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार यह फैसला 16 मई से लागू हो गया है। अब पेट्रोल के निर्यात पर 3 रुपये प्रति लीटर विंडफॉल टैक्स देना होगा। वहीं डीजल पर निर्यात शुल्क 23 रुपये से घटाकर 16.5 रुपये प्रति लीटर और ATF पर 33 रुपये से घटाकर 16 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है।

सरकार ने साफ किया है कि इस बदलाव का असर घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर नहीं पड़ेगा। देश के भीतर बिकने वाले ईंधन पर मौजूदा ड्यूटी में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके साथ ही सरकार ने पेट्रोल और डीजल के निर्यात पर रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर सेस को भी खत्म कर दिया है।

यह फैसला ऐसे समय लिया गया है जब पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार बनी हुई हैं। सरकार का उद्देश्य घरेलू बाजार में ईंधन की उपलब्धता बनाए रखना और कंपनियों को अधिक मुनाफे के लिए अत्यधिक निर्यात करने से रोकना बताया जा रहा है।