जयपुर की फर्नीचर फैक्ट्री में भीषण आग, 10 दमकलों ने 2 घंटे में पाया काबू
जयपुर के जगतपुरा इलाके में फर्नीचर फैक्ट्री में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ। शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है।
जयपुर के जगतपुरा इलाके में शनिवार सुबह एक फर्नीचर फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि फैक्ट्री से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही सीतापुरा फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
फायर ऑफिसर ऊषा शर्मा ने बताया कि रामचन्द्रपुरा विधानी स्थित “रामचन्द्र मोतीलाल” नाम की फर्नीचर फैक्ट्री में सुबह करीब 10:15 बजे आग लगी। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। आग लगते ही फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारी तुरंत बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
आग बुझाने के लिए तोड़नी पड़ी फैक्ट्री की दीवार
आग तेजी से फैलने के कारण फायरकर्मियों को फैक्ट्री के अंदर पहुंचने में परेशानी हुई। हालात को देखते हुए जेसीबी की मदद से फैक्ट्री की बाहरी दीवार तोड़ी गई, ताकि दमकलकर्मी अंदर पहुंचकर आग बुझा सकें।
करीब 10 दमकल गाड़ियों ने कई फेरों में पानी डालकर आग पर नियंत्रण पाया। हालांकि आग में फैक्ट्री में रखा फर्नीचर और अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। शुरुआती अनुमान के मुताबिक लाखों रुपये के नुकसान की बात सामने आ रही
Saloni Kushwaha 
