राजस्थान में सोना-चांदी ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में 7 हजार उछली चांदी
राजस्थान के सर्राफा बाजार में सोना और चांदी ने पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जयपुर समेत कई शहरों में कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे ग्राहकों और निवेशकों की चिंता बढ़ गई है। जानिए ताजा भाव और तेजी की मुख्य वजह।
राजस्थान के सर्राफा बाजार में शनिवार को सोने और चांदी की कीमतों ने पुराने सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। उतार-चढ़ाव के बाद बाजार में जोरदार तेजी दर्ज की गई। राजस्थान सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक, चांदी में करीब 7,000 रुपये प्रति किलो और सोने में लगभग 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है। इस उछाल ने आम ग्राहकों और निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है।
ताजा भाव
- शुद्ध चांदी (999): ₹2,58,600 प्रति किलो
- 18 कैरेट चांदी: ₹2,57,000 प्रति किलो
- 24 कैरेट सोना: ₹1,56,300 प्रति 10 ग्राम
- 23 कैरेट सोना: ₹1,50,050 प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट (जेवराती) सोना: ₹1,43,800 प्रति 10 ग्राम
शहरवार भाव
जयपुर:
- चांदी: ₹2,62,000 प्रति किलो
- 24 कैरेट सोना: ₹1,59,000 प्रति 10 ग्राम
जोधपुर:
- चांदी: ₹2,61,500 प्रति किलो
- 24 कैरेट सोना: ₹1,58,900 प्रति 10 ग्राम
उदयपुर:
- चांदी: ₹2,61,000 प्रति किलो
- 24 कैरेट सोना: ₹1,58,500 प्रति 10 ग्राम
कोटा:
- चांदी: ₹2,60,800 प्रति किलो
- 24 कैरेट सोना: ₹1,58,500 प्रति 10 ग्राम
तेजी के पीछे वजह
सर्राफा कारोबारियों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती और वैश्विक मांग में बढ़ोतरी का असर भारतीय बाजार पर दिख रहा है। साथ ही शादी-व्याह के सीजन और आगामी त्योहारों के कारण जेवरों की मांग बढ़ी है। निवेशक भी अनिश्चित आर्थिक माहौल में सोने को सुरक्षित निवेश मानकर खरीदारी कर रहे हैं।
Saloni Kushwaha 
