राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन का मामला अब कोर्ट तक, संयोजक को हटाने की उठी मांग

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन में चल रहा विवाद गहरा गया है। संयोजक दीनदयाल कुमावत को हटाने की मांग तेज हो गई है। एडहॉक कमेटी के भीतर गुटबाजी, वित्तीय अनियमितता के आरोप और कोर्ट की दखल के बाद प्रशासनिक संकट बढ़ता जा रहा है।

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन का मामला अब कोर्ट तक, संयोजक को हटाने की उठी मांग

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन में चल रहे विवाद ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RAC) में जारी खींचतान अब गहरा गई है और संयोजक दीनदयाल कुमावत को हटाने की मांग तेज हो गयी है। RCA की एडहॉक कमेटी के भीतर लंबे समय से विवाद चल रहा है। दीनदयाल कुमावत पर पहले भी मनमानी फैसले लेने, वित्तीय गड़बड़ी और अन्य सदस्यों को नजरअंदाज करने के आरोप लग चुके हैं। कई सदस्यों ने उन पर “तानाशाही तरीके” से काम करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद सरकार स्तर पर जांच भी बैठाई गई थी।

अब ताजा घटनाक्रम में कमेटी के अंदर विरोध और बढ़ गया है और कुमावत को संयोजक पद से हटाने की मांग खुलकर सामने आ रही है। RCA में यह विवाद नया नहीं है। चार सदस्य पहले ही कुमावत के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं, चयन प्रक्रिया, खर्च और फैसलों को लेकर कुमावत पर गंभीर आरोप लगे है, विवाद के चलते क्रिकेट गतिविधियां भी प्रभावित हुईं। 

इसके अलावा, अंदरूनी गुटबाजी इतनी बढ़ गई थी कि टीम चयन तक को लेकर अलग-अलग फैसले सामने आने लगे थे, जिससे प्रशासनिक संकट गहरा गया। अब यह मामला कोर्ट तक पहुंच चूका है। Rajasthan High Court ने हाल ही में कुमावत की नियुक्ति पर रोक लगा दी थी, क्योंकि उनके खिलाफ आपराधिक आरोपों का मुद्दा उठाया गया था। 

लगातार विवाद और गुटबाजी, प्रशासनिक कामकाज ठप होना, पारदर्शिता पर सवाल, कोर्ट और जांच के बाद बढ़ा दबाव, इन सभी कारणों से अब RCA में नए संयोजक की मांग जोर पकड़ रही है।